दिल्ली-NCR में सर्दी का कहर, नोएडा में 10 जनवरी तक बंद स्कूल, बीएसए ने जारी किया

यूपी में सर्दी का भीषण असर देखने को मिल रहा है। सुबह से देर रात तक पूरे समय सर्दी लोगों को सता रही है। इसी को देखते हुए प्रशासन का स्कूलों पर विशेष ध्यान है। नोएडा में शिक्षा विभाग ने 10 जनवरी तक स्कूल बंद करने का ऐलान कर दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

schools closed in Noida
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का कहर बढ़ता जा रहा है। शीतलहर ने पूरे दिन की ठंड कर दी है। इसको देखने हुए गौमत बुध्द नगर में कक्षा 8 तक सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसमें सभी बोर्ड के स्कूल शामिल होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने आदेश जारी कर दिया है।

दरअसल, हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में ऊंची पहाड़ी पर बर्फबारी होने लगी है। इसका असर यूपी तक खूब देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से शीत लहर से ठंड कई गुना बढ़ा दी है। इसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने बच्चों के लिए फैसला लिया है। गौमत बुध्द नगर में कक्षा 8 तक सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी हुआ।

विज्ञापन

नोएडा के अलावा गाजियाबाद में भी ठंड के चलते स्कूल बंद करने का आदेश जारी हुआ है। डीएम ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने 8वीं और कुछ जिलों में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी है। इसमें लखनऊ, प्रयागराज, रायबरेली, मेरठ, शाहजहांपुर और बदायूं में आठवीं तक के स्कूलों को बंद किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ