कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम के बाहर हादसा, गर्म खिचड़ी गिरने से 10 महिलाएं झुलसी
Kathavachak Aniruddhacharya Ashram: अभी तक की जांच में सामने आया है कि जो कर्मचारी खिचड़ी लेकर आया था उसका पैर फिसलने से ये हादसा हुआ है।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Kathavachak Aniruddhacharya Ashram: वृंदावन में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम के बाहर बड़ा हादसा हुआ है। यहां प्रसाद वितरण के दौरान गर्म खिचड़ी महिलाओं पर गिर पड़ी।
इस हादसे में कुल 10 महिलाएं घायल हुई हैं। जिन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे में झुलसी 2 महिलाओं की हालत गंभीर है, जिन्हें आगरा के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में गर्म खिचड़ी गिरने से श्रद्धालु झुलसे
भोजन वितरण के दौरान कर्मचारी का पैर फिसल जाने से गर्म खिचड़ी श्रद्धालुओं पर गिर गई#Mathura #aniruddhacharyaji #BreakingNews #viralvideo pic.twitter.com/7Nw69P3m18
— POLITICIANS INDIA (@PI_official1008) November 2, 2024
पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया है कि जो कर्मचारी खिचड़ी लेकर आ रहा था अचानक किसी कारण से उसका पैर फिसल गया। जिससे गर्म खिचड़ी से भरा भगौना सामने बैठी महिला श्रद्धालुओं पर पलट गया।
ये भी पढ़ें: Maharashtra चुनाव में इन 49 सीटों पर कांटे की टक्कर, उद्धव और शिंदे में कौन किस पर रहेगा भारी?
हादसे में घायल सभी महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। बता दें श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग संत कॉलोनी स्थित गौरी गोपाल आश्रम के बाहर रोजाना प्रसाद वितरण किया जा रहा है। इस बारे में गौरी गोपाल आश्रम के संचालक और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने मीडिया में कहा कि आश्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाता है,कर्मचारी का पैर अचानक फिसल गया जिससे हादसा हुआ है।
बता दें घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया था। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद आश्रम की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: