Viral Video: अचानक बस के सामने आ गया ट्रैक्टर, कैमरे में कैद हुआ खतरनाक नजारा, देखें वीडियो

Trending Viral Video: सोशल मीडिया पर एक डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में चलती बस के सामने अचानक ट्रैक्टर आ जाता है और जोरदार टक्कर हो जाती है. यह पूरा खतरनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

Bus Tractor Viral Video

बस और ट्रैक्टर की भयानक टक्कर का एक वीडियो एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को @IndianGems_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के साथ लिखा गया कि भारतीय सडकें किसी फाइनल डेस्टिनेशन फिल्म से कम नहीं हैं. वीडियो वाकई रोंगटे खडे कर देने वाला है. इसमें सडक पर चल रही एक बस के सामने अचानक ट्रैक्टर आ जाता है और कुछ ही सेकेंड में जोरदार टक्कर हो जाती है. यह पूरा हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसे अब लाखों लोग देख चुके हैं.

विज्ञापन

कैसे हुआ बस और ट्रैक्टर का हादसा?

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि सडक पर एक बस सामान्य रफ्तार से चल रही होती है. तभी सामने से एक ट्रैक्टर नजर आता है. जैसे ही बस ट्रैक्टर के पास पहुंचती है, ट्रैक्टर चालक अचानक वाहन मोड देता है. इसी दौरान पीछे से आ रही बस उससे टकरा जाती है. टक्कर इतनी तेज होती है कि ट्रैक्टर लहराते हुए पलट जाता है. हादसे के बाद का मंजर बेहद डरावना है. ट्रैक्टर चालक की हालत वीडियो में साफ नहीं दिखती, लेकिन जिस स्पीड से टक्कर हुई, उससे गंभीर चोट की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

करीब 31 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. खबर लिखे जाने तक इसे 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हजारों यूजर्स ने इस पर लाइक और सैकडों ने कमेंट किए हैं. एक यूजर ने कमेंट में घटना की पूरी जानकारी दी. उसने लिखा कि यह हादसा भीनमाल के पास कोडी गांव का है. बस हैदराबाद से भीनमाल जा रही थी. सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर चालक बच्चों को स्कूल छोडकर ट्रैक्टर मोड रहा था, तभी यह हादसा हुआ. यूजर के मुताबिक इस घटना में पूरी गलती ट्रैक्टर चालक की थी.

विज्ञापन

सडक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर सडक सुरक्षा पर सवाल खडे हो गए हैं. कई यूजर्स ने ट्रैक्टर चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताई है. लोगों का कहना है कि सडक पर जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है. ऐसे हादसे रोज कहीं न कहीं होते हैं और इसकी वजह जल्दबाजी और नियमों की अनदेखी होती है. प्रशासन और सडक सुरक्षा से जुडी एजेंसियां बार बार अपील करती हैं कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. सडक पर आपकी एक गलती न सिर्फ आपकी, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ