8600000 रुपये साथ लेकर आएं, तभी होगा इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन! यहां पढ़ना हर किसी के बस में नहीं

अमेरिका में पढ़ने का सपना तो हर भारतीय का होता है और भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कई लाखों स्टूडेंट्स अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का सपना देखते हैं और अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटीज से ही डिग्री हासिल करना चाहते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है कि अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटीज से पढ़ने के बाद मिलने वाली अच्छी नौकरी की संभावनाएं ज्यादा बढ़ जाती है.

brown university

अमेरिका में पढ़ने का सपना तो हर भारतीय का होता है और भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कई लाखों स्टूडेंट्स अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का सपना देखते हैं और अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटीज से ही डिग्री हासिल करना चाहते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है कि अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटीज से पढ़ने के बाद मिलने वाली अच्छी नौकरी की संभावनाएं ज्यादा बढ़ जाती है.

विज्ञापन

अमेरिका में वैसे तो कई टॉप यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं, जहां अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन लिया जा सकता है. लेकिन ज्यादातर स्टूडेंट्स को आईवी लीग संस्थानों में दाखिला लेने में ज्यादा दिलचस्पी रहती है.

विज्ञापन

क्या होते हैं ‘आईवी लीग संस्थान’?

दरअसल, अमेरिका की आठ सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज आईवी लीग में शामिल हैं. जिसमें ब्राउन यूनिवर्सिटी, कोलंबिया, हार्वर्ड, प्रिंसटन, कॉर्नेल, डार्टमाउथ, पेंसिल्वेनिया और येल यूनिवर्सिटी शामिल हैं. आपको बता दें कि ‘आईवी लीग’ नाम की शुरुआत एक फुटबॉल लीग के रूप में हुई थी. लेकिन फिर 1930 में ये शब्द इन 8 प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा. आईवी लीग में शामिल ये सभी यूनिवर्सिटीज बेहद महंगी हैं. इनमें पढ़ने वाले छात्रों को बड़ी संख्या में पैसा खर्च करना पड़ता है. अगर बात करें ब्राउन यूनिवर्सिटी की तो अगर इस यूनिवर्सिटी से कोई भारतीय छात्र डिग्री हासिल करना चाहता है तो उसे इसके लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे, आज हम इस खबर में ब्राउन यूनिवर्सिटी की फीस को लेकर ही चर्चा करेंगे.

कितना है ब्राउन यूनिवर्सिटी में पढ़ने का खर्च?

मिली जानकारी के अनुसार, ब्राउन यूनिवर्सिटी दुनिया की टॉप-100 यूनिवर्सिटीज में शामिल हैं. GOBankingRates की एक रिसर्च के अनुसार, ब्राउन यूनिवर्सिटी में एक साल की फीस 96,284 डॉलर यानी कि लगभग 86.66 लाख रुपये है. यहां पर अंडरग्रेजुएट कोर्स चार साल का होता है. इस तरह स्टूडेंट्स को कुल 3,85,000 डॉलर (लगभग 3.46 करोड़ रुपये) खर्च करने पड़ेंगे. इसमें ट्यूशन फीस से लेकर रहने खाने के खर्च सहित हर तरह की फीस शामिल की जाती है.

विज्ञापन

कितनी है ब्राउन यूनिवर्सिटी की सालाना फीस?

मिली जानकारी के अनुसार, ब्राउन यूनिवर्सिटी की सालाना ट्यूशन फीस 71,700 डॉलर है यानी कि लगभग 64.54 लाख रुपये है. वहीं, खाने का खर्च 81,04 डॉलर यानी कि लगभग 7.29 लाख रुपये है. वहीं, हॉस्टल खर्च की बात करें तो ये 10,410 डॉलर यानी कि लगभग 9.37 लाख रुपये है और अन्य फीस 1,950 डॉलर यानी कि लगभग 1.75 लाख रुपये है. वहीं, अन्य खर्चों के लिए स्टूडेंट्स को 4,120 डॉलर यानी कि लगभग 3.70 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी. जिसके बाद यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को सालाना 96,284 डॉलर तक चुकाने होंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ