UP Weather: यूपी में सर्दी का अटैक, इतने जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश पर अभी सर्दी का कहर अभी थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

UP Weather

Credit: Social Media

विज्ञापन

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठंड का प्रकोप जारी है. उत्तर प्रदेश का भी सर्दी से बुरा हाल है, पारा 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है. आने वाले 72 घंटों में राजधानी लखनऊ समेत 75 जिलों में मौसम करवट ले सकता है. मंगलवार को लखनऊ में दिन के तापमान में करीब 6 डिग्री तक गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया. मंगलवार सुबह कानपुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच समेत 40 जिलों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 2026 का पहला कोल्ड डे, ठिठुर रहा है पूरा NCR, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Advertisment

आने वाले कुछ दिन तक रह सकते हैं ऐसे हालात

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही रहने वाले हैं. बुधवार को लखनऊ समेत आसपास के 30 जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं पूर्वांचल के कई जिलों में गुरुवार को भी कोहरे की मोटी चादर दिखाई दे सकती है. जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो जाएगी. लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. फ्लाइट्स और ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ सकता है.

पहाड़ों ने बढ़ाई यूपी की सर्दी

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दो दिन पहले उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है. पहाड़ों से जो ठंडी हवाएं बह कर आ रही हैं, उसने यूपी समेत कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच चुका है. इस हफ्ते में ठंड से राहत मिल पाना मुश्किल है

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ