बस्ती में युवक को उतारा मौत के घाट; हत्यारे ने आंखों पर चाकू से किए वार, हत्या के पीछे सामने आई ये वजह

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। हत्या के पीछे चौंका देने वाली वजह सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Uttar Pradesh crime news

वारदात के बारे में जानकारी देता मृतक का परिजन।

Basti Crime News: (वसीम अहमद, बस्ती) उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यहां के नगर थाना क्षेत्र के बारीजोत गांव में युवक की हत्या के बाद दहशत का माहौल है। आरोपी का नाम सचिन बताया जा रहा है। जिसने रवि रावत नाम के युवक को पहले जमकर पीटा और फिर उसकी आंखों के पास पंच से कई बार वार किए। आरोपी यहीं नहीं रुका, इसके बाद उसने चाकू से युवक की आंखों पर वार करने शुरू कर दिए। मृतक की आंखें बाहर निकल आईं, लेकिन आरोपी वार करता रहा।

विज्ञापन

बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद किसी ने पुलिस को सूचित कर वारदात की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां रवि रावत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी ने वारदात के बाद मौके का निरीक्षण किया। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से सबूत इकट्ठा किए।

विज्ञापन

आपको बता दें अभियुक्त सचिन और मृतक रवि रावत के बीच पुरानी दुश्मनी को लेकर कई बार विवाद हो चुका था। शनिवार को भी दोनों में गालीगलौज शुरू हुआ। अभियुक्त सचिन ने पहले पंच से रवि के चेहरे पर वार किए और बाद में चाकू से आंखों के पास कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को देख आरोपी फरार हो गया। फिर पुलिस को बुलाया गया।

विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौत की सूचना के बाद रवि रावत के घर पर कोहराम मच गया। एसपी गोपाल चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि रवि रावत और सचिन के बीच झगड़ा हुआ है। रवि रावत की आंखों के पास चोटें लगी थीं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभियुक्त सचिन को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की गई है। वारदात के पीछे रंजिश सामने आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ