कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती, प्यार अंधा होता है। प्यार में प्रेमी हर हद को पार कर देते हैं। उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर में ऐसा ही मामला सामने आया है। जिले के गांव प्रतापपुर बेलवरिया में एक 52 साल की महिला ने अपने 25 साल के प्रेमी के साथ विवाह रचाया है। इस बेमेल शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। दलित बस्ती में रहने वाली महिला इंद्रावती को अपने पोते की उम्र के युवक आजाद से प्यार हो गया था। महिला 4 बच्चों की मां है, जिसने अपने पति और बच्चों को प्यार की खातिर छोड़ दिया। अपने प्रेमी के साथ सात फेरे ले लिए। इस बेमेल शादी ने इलाके में सनसनी मचा दी है।
यह भी पढ़ें:कौन सा पाकिस्तानी वीजा भारत में मान्य, किन-किन लोगों को 48 घंटे में छोड़ना होगा देश?
लोग दोनों के रिश्ते को लेकर हैरान हैं। महिला की यह तीसरी शादी है। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, 10 दिन पहले दोनों घर से बिना किसी को कुछ कहे फरार हो गए थे। इसके बाद गोविंद साहब मंदिर में शादी कर ली। लोगों को जैसे ही इस शादी की खबर मिली, दोनों के परिवार और बस्ती के लोगों ने बहिष्कार करने का फैसला किया है।
20 साल पहले की दूसरी शादी
इंद्रावती को पहली शादी से लड़की है। 20 साल पहले उसने चंद्रशेखर नाम के युवक से विवाह रचाया था। दूसरी शादी से 2 लड़के और एक लड़की है। कुछ साल से उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। इसी दौरान इंद्रावती को आजाद से प्यार हो गया। लोगों का कहना है कि दोनों एक ही जाति के हैं, दोनों का गांव भी एक ही है। दोनों में दादी-पोते का रिश्ता था। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए, फिर शादी करने का फैसला कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने भी गांव में जाकर मामले की जानकारी ली है। दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना शादी रचाई है।
पति ने बताई ये सच्चाई
इंद्रावती के पति चंद्रशेखर ने बताया कि वे काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। पत्नी ने इसका फायदा उठाते हुए आजाद को फंसा लिया। वे जब काम से घर लौटे तो दोनों के प्रेम प्रसंग का पता लगा था। पति ने दावा किया कि इंद्रावती और आजाद उनको मारने की प्लानिंग रच रहे हैं। वे मुझे और मेरे बच्चों की जहर देकर हत्या कर सकते हैं। उनको दोनों की साजिश का पहले पता लग गया था, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई।
यह भी पढ़ें:Pahalgam Attack: न्यूयॉर्क टाइम्स ने आतंकवादी को लिखा ‘उग्रवादी’, अमेरिकी संसद ने लगाई फटकार
संबंधित खबरें
UP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
1 hr agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
2 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
2 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
16 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
21 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
21 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines