Pallavi Patel deny to vote SP Rajya Sabha Candidate: राज्यसभा सदस्य के लिए उत्तर प्रदेश में वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां अपना दल (कमेरावादी) पार्टी की पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को वोट करने से इनकार कर दिया है।
इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा
बता दें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी से जया बच्चन और आलोक रंजन को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। जिसके बाद पार्टी और उसके गठबंधन के राजनीतिक दलों के नेताओं में असंतोष है। इससे पहले सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।
अपना दल (कमेराबादी) के कार्यकर्ता थे नाराज
जानकारी के अनुसार मंगलवार को समाजवादी पार्टी को एक के बाद एक दो झटके लगे। पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दिया फिर पल्लवी पटेल ने राज्यसभा चुनाव में अखिलेश से अलग जाने का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि जिस तरह अखिलेश यादव ने राज्यसभा के लिए पार्टी की तरफ से दो नाम घोषित किए हैं उससे पल्लवी पटेल का गुट (अपना दल (कमेराबादी)) नाराज है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस बारे में अपनी नेता को सूचित किया। जिसके बाद पल्लवी पटेल ने सपा को वोट न करने का ऐलान किया।
जीतने के लिए 111 वोट की जरूरत है
अपना दल (कमेरवादी) ने स्पष्ट किया है कि वह राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को अपना वोट नहीं देंगे। अपना दल (कमेरवादी) की पल्लवी पटेल सपा के टिकट पर विधायक हैं। बता दें पल्लवी पटेल सिराथू से विधायक हैं। समाजवादी पार्टी के पास वर्तमान में कुल 108 विधायक हैं। पल्लवी पटेल के सपा से किनारा करने के बाद अब उसके विधायक की संख्या 107 हो गई है। समाजवादी पार्टी के तीन राज्यसभा प्रत्याशियों को जीतने के लिए 111 वोट की जरूरत है। बता दें आरएलडी के 9 विधायक पहले ही उसका साथ छोड़ चुके हैं।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines