---विज्ञापन---

Agra Aligarh Expressway: आगरा से निकलेगा 65 KM लंबा नया एक्सप्रेसवे, एक घंटे में पहुंचा देगा अलीगढ़

Agra Aligarh Expressway: यूपी को कई एक्सप्रेसवे-हाईवे का तोहफा मिल चुका है। रोड कनेक्टिविटी को बेहतर करने की इस कड़ी में आगरा से अलीगढ़ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बन रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

Agra Aligarh Expressway: आगरा और अलीगढ़ के बीच ट्रेवल करने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। दोनों सिटी को जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। इससे न केवल सफर आसान होगा बल्कि ट्रैफिक की समस्या से राहत भी मिलेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार लगातार राज्य की रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बाद अब आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। इससे दोनों शहरों के बीच यातायात में सुधार होगा और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

कहां से होगी शुरुआत

आगरा और अलीगढ़ के बीच बनने वाला यह 65 किमी लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा। इसकी शुरुआत आगरा के खंदौली से होगी और अलीगढ़ को तेजी से जोड़ने का काम करेगा। इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसे पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं होगा। बता दें, एक्सप्रेसवे के लिए रूट सर्वे का काम पूरा हो चुका है और सरकार ने इस प्रोजेक्ट को 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

कितने घंटे में पूरा होगा सफर

इस समय आगरा से अलीगढ़ तक का सफर करने में 2 घंटे से ज्यादा का समय लगता है, लेकिन इसके बनने के बाद मात्र 1 घंटे में सफर पूरा किया जा सकेगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण की पूरी जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को सौंपी गई है।

---खबर नीचे जारी है---

कहां-कहां से होगी कनेक्टिविटी?

यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़-गाजियाबाद नेशनल हाईवे-91 से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, इसे यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा के पास जोड़ा जाएगा। इससे दिल्ली, नोएडा और अन्य बड़े शहरों तक आसानी से जा पाएंगे। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए टेंडर प्रोसेस पूरा कर लिया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए 1620 करोड़ रुपये का बजट फाइनल किया गया है और इसे दो स्टेज में पूरा किया जाएगा।

क्या-क्या होंगे फायदे?

ट्रेवल टाइम बचेगा

आगरा से अलीगढ़ का सफर 2 घंटे से ज्यादा का होता है, जिसे एक्सप्रेसवे पूरा होने के बाद 1 घंटे में किया जा सकेगा।

---खबर नीचे जारी है---

जाम से मिलेगी राहत

इसके बनने से मौजूदा सड़कों पर ट्रैफिक प्रेशर कम होगा।

व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा

आगरा और अलीगढ़ दोनों ही बिजनेस और टूरिज्म हब हैं। इससे उद्योगों और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

सुरक्षित यात्रा

नई तकनीकों के साथ बनने वाला यह एक्सप्रेसवे यात्रियों को एक सेफ्टी और आरामदायक यात्रा देगा।

पर्यावरण के लिए सुरक्षित

एक्सप्रेसवे के निर्माण में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि प्राकृतिक हरियाली को कम से कम हानि पहुंचे।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- क्या है टेथर्ड ड्रोन? जिससे की जाएगी वाराणसी की निगरानी, जानें ये खासियत

First published on: Jan 29, 2025 06:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola