क्या है टेथर्ड ड्रोन? जिससे की जाएगी वाराणसी की निगरानी, जानें ये खासियत

Tethered Drones In Varanasi: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना को देखते हुए वाराणसी पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

Tethered Drones In Varanasi

Tethered Drones In Varanasi

विज्ञापन

Tethered Drones In Varanasi (अभिषेक दुबे): प्रयागराज महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या के दूसरे अमृत स्नान के दौरान देर रात भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हालांकि, दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए, जिससे मेला क्षेत्र चीख-पुकार और अफरातफरी से भर गया।

इस भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। इस बीच ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की है। दूसरी ओर, प्रयागराज की घटना को देखते हुए भीड़भाड़ वाले शहर वाराणसी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। आपको बता दें, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए टेथर्ड ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। आइए जान लेते हैं क्या है टेथर्ड ड्रोन, जिसका उपयोग महाकुंभ में भारी भीड़ को देखते हुए इस्तेमाल करने का फैसला लिया गया है।

Advertisment

भगदड़ की घटना पर जताया दुख

पीएम मोदी ने भगदड़ के हादसे को लेकर दुख जाहिर किया है। वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से वहां की पल-पल की अपडेट भी ले रहे हैं।

टेथर्ड ड्रोन की खासियत

एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि महाकुंभ के पलट प्रवाह से वाराणसी में आ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की सुरक्षा के लिए टेथर्ड ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। आम ड्रोन के मुकाबले यह ड्रोन 12 घंटे तक हवा में रह सकता है। यह जनरेटर के जरिए ऊर्जा लेता है। तीन किलोमीटर तक इसका कैमरा निगरानी कर सकता है।

विज्ञापन

रात में भी इसके नाइट विजन कैमरा की मदद से भीड़ पर नजर रखी जा सकेगी। अभी यह मारवाड़ी की छत पर स्थापित किया गया है, यहां से गोदौलिया, रामापुरा, सोनारपुरा, दशाश्वमेध घाट और काशी विश्वनाथ धाम तक चारों तरफ निगरानी की जा सकेगी। वाराणसी पुलिस की सुरक्षा चाक-चौबंद रहे इसके लिए तकनीक के साथ सभी पुलिसकर्मियों को एलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। यह जानकारी डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने दी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ