हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बाइक धीरे चलाने की बात घर तक पहुंची, दबंग ने चलाई तीन लोगों पर गोली, हालत गंभीर

कासगंज के मोहल्ला मोहन गली में तेज रफ्तार बाइक चलाने से शुरू हुआ विवाद गोलीबारी में तब्दील हो गया। दबंग युवक कौशल को सलाह देने पर पहले उसने मारपीट की और फिर शिकायत करने आए लोगों पर गोलियां बरसा दीं। इस फायरिंग में तीन लोग घायल हुए जिन्हें आगरा रेफर किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

मनोज कुमार, कासगंज

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां सिर्फ बाइक की रफ्तार कम करने को कहना तीन लोगों पर भारी पड़ गया। एक दबंग युवक ने गुस्से में आकर तीन लोगों पर गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घायलों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

तेज रफ्तार बाइक बना झगड़े की वजह

कोतवाली कासगंज क्षेत्र के मोहल्ला मोहन गली कायस्थान में रहने वाला कौशल नाम का युवक बाइक को तेज रफ्तार से चला रहा था। इसी दौरान मनोज चौहान के बेटे ने उसे धीमे चलाने की सलाह दी। बस इतनी सी बात पर कौशल भड़क गया और मनोज के बेटे के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन

शिकायत करने पर बरसाईं गोलियां

घटना से नाराज मनोज चौहान जब बेटे के साथ हुए झगड़े की शिकायत करने कौशल के घर पहुंचे तो वहां माहौल और बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि कौशल ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से अचानक फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोली मनोज चौहान, उनके बेटे लप्पू चौहान और भतीजे काकू चौहान को लगी।

जांघ, हाथ और पैर में लगी गोली, हालत गंभीर

तीनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। गोली घायलों को हाथ, पैर और जांघ में लगी है, जिससे इलाज में वक्त लग सकता है।

विज्ञापन

पुलिस मौके पर, आरोपी फरार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि गोलीबारी करने वाला आरोपी कौशल और उसके परिवार के कुछ सदस्य घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola