Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

हाय रे गर्मी! 46 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, चलेगी धूल भरी आंधी, इन राज्यों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

राजस्थान और गुजरात में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 से 20 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा, जिससे धूल भरी आंधी के साथ जमकर बादल बरसेंगे।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Apr 16, 2025 22:54
Thunderstorm With Lightening
IMD Alert

Aaj Ka Mausam : देश में अप्रैल के महीने में बार-बार मौसम बिगड़ रहा है। कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है तो कहीं आंधी-तूफान के साथ बादल बरसेंगे। अधिकतम तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच गया है। कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। तेज हवाओं और बारिश से प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने क्या अलर्ट जारी किया?

एक एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, दूसरा पूर्वी मध्य प्रदेश और तीसरा पूर्व असम के ऊपर स्थित है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मन्नार की खाड़ी तक एक ट्रफ, पूर्वी मध्य प्रदेश से पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र तक दूसरा, सिक्किम से उत्तरी ओडिशा तक पश्चिमी हवाओं में तीसरा ट्रफ स्थित है। इसके प्रभाव से पूर्वोतर और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान गरज-बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले, दिल्ली में छाएंगे बादल, 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

महाराष्ट्र के विदर्भ और छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में 17-18 अप्रैल को आसमान में बिजली चमकेगी और बादल बरसेंगे। साथ ही ओले भी गिरेंगे। पश्चिम बंगाल, बिहार में 17-18 अप्रैल को भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय में 17 अप्रैल और अरुणाचल प्रदेश में 20 से 22 अप्रैल तक बरसात हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में अगले 5 दिनों के दौरान गरज-बिजली गिरने के साथ बारिश होगी और 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। केरल में 17 से 19 अप्रैल के दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी और भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 से 20 अप्रैल तक एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे जम्मू कश्मीर, ल‌द्दाख और हिमाचल प्रदेश में 18-19 अप्रैल को बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी-तूफान आएगा। उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 18 से 20 अप्रैल तक 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और बारिश भी होगी। राजस्थान में 17 अप्रैल को धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में आएगा उछाल

उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2 दिन 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृ‌द्धि होगी और उसके बाद 3-4 दिनों के दौरान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। मध्य भारत में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। हालांकि, महाराष्ट्र और गुजरात के अधिकतम पारा में कोई बदलाव नहीं होगा।

राजस्थान के बाड़मेर में 46 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

राजस्थान के बाड़मेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा, यह देशभर में सबसे ज्यादा पारा दर्ज किया गया। पश्चिम राजस्थान, गुजरात, आंतरिक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण दिल्ली में 38-41 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। आईएमडी ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 17 से 19 अप्रैल तक हीट वेव की स्थित रहेगी, जबकि गुजरात राज्य में 17 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ेगी और लू चलेगी। केरल और मध्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 17-20 अप्रैल के दौरान हीट वेव का अलर्ट जारी है।

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। राजधानी में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर में 17 से 19 अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन अधिकतम पारा 39 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।

यह भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान की चेतावनी! ओले भी गिरेंगे, इन 11 राज्यों में होगी भयंकर बारिश

First published on: Apr 16, 2025 10:47 PM

संबंधित खबरें