UP Police: उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों में हर साल सड़क हादसों में सैकड़ों नहीं लाखों लोग अपनी जान गवां देते हैं। प्रदेशों की पुलिस लोगों को जागरूक करने के लाख प्रयास करती है, लेकिन लाखों लोगों की जान भी चली जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबित हादसों में मौत का कारण अधिकांश बार लापरवाही ही होता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक वीडियो साझा करके लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है।
यूपी पुलिस ने ट्वीट किया
उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल #UP Police पर एक वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो में एक युवक बाइक से स्टंट करते हुए दिख रहा है। सड़क पर कुछ देर बाइक को एक पहिए पर चलाने के बाद वह सामने खड़ी एक कार से टकरा जाता है। वीडियो को देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। उसको संभलने का मौका तक नहीं मिलता। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होता है। यूपी पुलिस ने इस वीडियो को साझा करके लोगों से अपील की है कि ‘सड़कों पर ‘मूर्ख’ होना आपकी ‘यात्रा’ का अंत हो सकता है।’
बाइक और कार से स्टंट में जाती हैं जानें
बाइक और कारों से स्टंट करते समय कई बार लोगों की जानें तक जा चुकी हैं। इसके अलावा कई लोगों को जेल की हवा भी खानी पड़ती है। कई बार देखा गया है कि युवक सुनसान इलाकों और सड़कों पर बाइक और कारों से स्टंट करके सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर देते हैं। ऐसे में सोशल मीडियो पर सक्रिय पुलिस उनकी पहचान करके जेल भी भेजती है। नोएडा में पिछले दिनों पुलिस ने कई के खिलाफ कार्रवाई की है।
संबंधित खबरें
सीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
58 mins agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
1 hr agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
2 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
2 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
2 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
3 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines