Weather Alert: राजस्थान में इस बार मानसून जबरदस्त मेहरबान है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में अच्छी बारिश हुई। हनुमानगढ़ की घग्घर नदी में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है इसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के के गुजरात से सटे जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज प्रदेश के गुजरात से सटे जिलों में बारिश की संभावना जताई है। डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, सिरोही, जालोर, राजसमंद, भीलवाड़ा, बाड़मेर, पाली, चित्तौड़गढ़ में हल्की वर्षा की संभावना जताई है।
वहीं सीकर, जयपुर, टोंक, बूंदी, करौली, सवाईमाधोपुर, दौसा, कोटा और झालावाड़ जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।
रविवार को इन जिलों में हुई बारिश
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में 2 से 3 इंच बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो अजमेर में 5 मिमी, भीलवाड़ा में 26 मिमी, सीकर के पिलानी में 10 मिमी, कोटा में 16 मिमी, उदयपुर के डबोक में 8.4 मिमी, अंता बारां में 11 मिमी, डूंगरपुर में 29 मिमी, आबू रोड़ में 14 मिमी, जैसलमेर में 13 मिमी और जालोर में 61 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।
हनुमानगढ़ में प्रशासन ने खाली कराए गांव
वहीं हरियाणा के ओटू हैड से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण घग्घर नदी में जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने पीरकामडिया, पन्नीवाली, शेरेका, कमरानी समेत अन्य गांव और घग्घर डायवर्जन चैनल से लगते गांव सलेमगढ़ मसानी, 4 केएसपी, 18 जीजीआर, 3 एसएसडब्ल्यू और 9 केएसपी समेत अन्य गांवों को खाली करने के लिए कहा है। तथा जरूरी सामान व पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए कहा है।
नदियों का जलस्तर बढ़ा
उधर बारिश के कारण प्रदेश की दूसरी नदियों का जल स्तर भी बढ़ गया है। बारिश के कारण बनास नदी में पानी की आवक लगातार बनी हुर्ह है। त्रिवेणी का गेज 3 मीटर पहुंच गया है। वहीं बीसलपुर बांध का गेज भी करीब 2 सेमी. तक बढ़ गया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
5 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
13 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines