हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weather Alert: पश्चिमी राजस्थान में झमाझम बारिश, घग्घर का जलस्तर बढ़ा, हनुमानगढ़ में खतरा बरकरार

विज्ञापन

Weather Alert: पश्चिमी राजस्थान में शुक्रवार को मानूसन के कारण जमकर बारिश हुई। जोधपुर में तेज बारिश के कारण सड़कों, मंडियों और रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया। जैसलमेर में सवारियों से भरी बस पानी में फंस गई। मौसम विभाग की मानें तो जोधपुर में शुक्रवार रात को 64 मिमी. पानी बरसा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज बीकानेर, जैसलमेर, प्रतापगढ़, नागौर, सीकर और चूरू जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, पाली, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बासंवाड़ा, झालावाड़ और अजमेर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्य बारिश की संभावना जताई है। वहीं इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को इन जिलों में हुई बारिश

प्रदेश में शुक्रवार को पश्चिमी जिलों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बाड़मेर में 22 मिमी, आबूरोड़ में 24 मिमी, जैसलमेर में 10.2 मिमी, जोधपुर शहर में 66.8 मिमी, फलौदी में 15.4 मिमी, बीकानेर में 7.8 मिमी, चूरू में 10 मिमी, श्रीगंगानगर में 24.4 मिमी और जालौर में 20 मिमी. बारिश रिकाॅर्ड की गई।

विज्ञापन

हनुमानगढ़ में खतरा बरकरार

वहीं हनुमानगढ़ में घग्घर नदी के कारण अभी भी खतरा बरकरार है। हरियाणा के ओटू हैड से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। पंजाब-हरियाणा में हो रही लगातार बारिश के कारण घग्घर का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन लगातार मुनादी करवाकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। राजस्थान में मानसून से पहले और उसके बाद में अब तक 292.4 मिमी बारिश हो चुकी है। राज्य के सभी जिलों में 100 मिमी. से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola