Viral Video: राजस्थान के जोधपुर में एक छात्र ने ट्रैफिक पुलिस वाले की जान को खतरे में डाल दिया। चालान का जुर्माना भरने से बचने के लिए एक छात्र भाग रहा था। उसको काबू करने के लिए एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसकी कार के बोनट पर लटक गया, जिसको छात्र ने करीब 500 मीटर तक दौड़ा लिया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक पीड़ित पुलिस कर्मी की पहचान गोविंद व्यास के रूप में हुई है। जबकि आरोपी कार चालक ओमाराम देवासी को पुलिसकर्मी को टक्कर मारने, अधिकारी पर वाहन चढ़ाने और जुर्माने से बचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम जोधपुर के मेडिकल चौराहे पर हुई। एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने एक कार चालक को रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इस दौरान पुलिसकर्मी कार के बोनट पर लटक गया। इश दौरान आरोपी गाड़ी को चलाता रहा।
https://twitter.com/lkantbhardwaj/status/1655827823225913344
हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
बाद में शास्त्रीनगर थाने के पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार चालक ओमाराम देवासी को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी गोविंद व्यास के हाथ में चोटें आईं और उनका मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गया।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines