Udaipur: बेकाबू कार पुल से नीचे गिरने से दंपति की मौत, ग्रामीणों ने कांच तोड़कर बेटे को बचाया

Udaipur Car Accident, Rajasthan Car Accident, Car Accident News, Udaipur News, Rajasthan News

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में सोमवार को एक कार बेकाबू होकर पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में उसमें सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाघपुरा के सेलाणा गांव में पुलिया से गुजरते वक्त यह हादसा हुआ।

विज्ञापन

तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा

दरअसल, पिता की तबीयत खराब होने पर पत्नी और बेटा कार से उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल इलाज के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में पुलिया पर सामने से एक कार तेज रफ्तार से आ रही थी और अपने बचाव के चक्कर में शैलेश कोठारी की कार बेकाबू होकर नाले में गिर गई। नाले में पानी बहुत गहरा था ऐसे में कार का ज्यादातर हिस्सा डूब गया। दुर्घटना में महेंद्र सिंह (61) और मंजू देवी (52) की मौके पर ही मौत हो गई। महेन्द्र सिंह की बाघपुरा में किराने की दुकान है तथा बेटा कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन

बेटे को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया

इस हादसे पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर वे तुरंत बचाव के लिए पानी में उतरे लेकिन तब तक दंपति पानी में डूबने के कारण दम तोड़ चुके थे। बेटे को ग्रामीणों ने कार के कांच को तोड़कर बड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला। फिर तुरंत उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर बाघपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ