खराब हुई कार सूखी नदी में छोड़ी, सुबह लेने आया तो पानी में बहती मिली, हाल देख माथा पकड़ा

Rajasthan News, Pali News, Pali Flood News, Jaipur News
विज्ञापन

पाली: राजस्थान के पाली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गुड़ा नारकान गांव के पास नदी में रविवार रात को एक कार खराब होने पर ड्राइवर लॉक कर वहीं छोड़ गया था लेकिन जब वह सोमवार सुबह करीब 8 बजे मिस्त्री के साथ गाड़ी लेने पहुंचा तो नजारा देख दंग रह गया। नदी अपने पूरे वेग के साथ बह रही थी तथा उसमें 3 फीट से ज्यादा पानी भरा था और कार उसमें डूबी हुई थी।

मिस्त्री नहीं मिलने से कार वहीं पर छोड़ आया था

दरअसल, टेवाली गांव निवासी अनिल वाल्मीकि ड्राइविंग का काम करता है। वह रविवार रात को गुड़ा नारकान गांव के पास एक खेत में रहने वाले परिवार की गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए कार लेकर रवाना हुआ। रात करीब 12 बजे उसकी कार गुड़ा नारकान गांव के पास नदी में खराब हो गई। रात को मिस्त्री नहीं मिला तो कार को लॉक कर घर आ गया।

विज्ञापन

ट्रैक्टर से खींचकर निकाला गया

लेकिन आस-पास के क्षेत्र में रविवार रात को अच्छी बरसात होने से सोमवार सुबह 4 बजे तक नदी में करीब तीन फीट तक पानी अपने पूरे वेग के साथ बह रहा था। कार के नदी में डूबने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। काफी मशक्क्त के बाद ट्रैक्टर से रस्सा बांध कार को खींच कर नदी से निकाला गया। अनिल ने बताया कि कार के पानी में डूबे होने से काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ