---विज्ञापन---

‘चार बच्चे पैदा करें हिंदू’, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के डोटासरा, बोले-खुद अविवाहित और ऐसी सलाह…

राजस्थान की सियासत में 'धर्म और जनसंख्या' के मुद्दे पर घमासान छिड़ गया है. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के उस हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने की नसीहत दी थी.

---विज्ञापन---

राजस्थान की सियासत में एक बार फिर धर्म और जनसंख्या का मुद्दा गरमा गया है. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें हिंदुओं से चार बच्चे पैदा करने की बात कही गई थी. पुष्कर में चल रही कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर तंज कसते हुए डोटासरा ने कहा कि अगर ऐसी सलाह देनी ही है, तो सबसे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को दी जानी चाहिए. उन्होंने शास्त्री की निजी स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘शास्त्री स्वयं अविवाहित हैं, ऐसे में वे यह सलाह किस आधार पर और किसे दे रहे हैं?”

डोटासरा ने उठाए ये 3 बड़े सवाल

डोटासरा ने आरोप लगाया कि धार्मिक मंचों से इस तरह के बयान देकर देश में नफरत का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है. उनका कहना है कि एक कथावाचक का काम समाज को शिक्षा और सकारात्मक संदेश देना होता है, न कि जनसंख्या जैसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीतिक रंग चढ़ाना.

---विज्ञापन---

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप भी लगाया. उन्होंने याद दिलाया कि भैरों सिंह शेखावत के कार्यकाल में दो से अधिक बच्चों वाले सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर रोक से जुड़ा कानून लागू किया गया था, जो आज भी प्रभावी है. डोटासरा ने कहा कि एक ओर बीजेपी ऐसी नीतियों का समर्थन करती रही है, वहीं दूसरी ओर उसके समर्थक या सहयोगी चेहरे चार बच्चों की सलाह दे रहे हैं.

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने तंज कसा कि धीरेंद्र शास्त्री बीजेपी की ‘बी-टीम’ की तरह काम कर रहे हैं. उन्होंने इसकी तुलना बाबा रामदेव की पुरानी भूमिका से भी की.उनके अनुसार, धार्मिक हस्तियों के राजनीतिक बयान सामाजिक सौहार्द के लिए ठीक नहीं हैं. इस पूरे विवाद ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 24, 2026 12:19 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola