हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Udaipur News: वीरांगना मामले में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने साधा निशाना, बोले- सीएम वीरांगनाओं के लिए 2 मिनट नहीं निकाल पाए

विज्ञापन

Udaipur News: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को वीरांगनाओं के मामले में सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। शेखावत ने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से वीरांगनाओं को लेकर दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बनी है। जब सीएम कुछ वीरांगनाओं को आमंत्रित करके मिल सकते हैं तो धरने पर बैठी वीरांगनाओं से क्यों नहीं मिले?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं इस विषय पर नहीं जाना चाहता हूं कि उन्हें नौकरी दी जानी चाहिए या नहीं। लेकिन सीएम वीरांगनाओं के सामने वीरांगनाओं को खड़ा करके एक कुत्सित राजनीति का प्रयास कर रहे हैं।

चुनावों में जनता सिखाएगी सबक

मंत्री शेखावत ने कहा कि वीरांगनाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। उनके बाल पकड़कर घसीटा गया। सीएम सम्मानित महिलाओं के लिए 2 मिनट नहीं निकाल पाए, बल्कि उन्हें घर में नजरबंद करवा दिया। जहां उनसे कोई नहीं मिल सकता। हमारे नेता मिलने गए थे तो उनके दुर्व्यवहार किया गया। ऐसे हालात देखकर राजस्थान की जनता बहुत आक्रोशित है और कांग्रेस को आने वाले चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola