Udaipur: PNB में दीमक चट कर गई लाखों रुपये, ग्राहकों के उड़े होश
Edited By Pushpendra Sharma

Udaipurkalaji goraji PNB
Edited By Pushpendra Sharma

Udaipurkalaji goraji PNB
के जे श्रीवत्सन, जयपुर: उदयपुर के कालाजी-गोराजी क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लॉकर में लगी दीमक लाखों रुपये के नोट और लोगों की सम्पत्ति संबंधी दस्तावेज चट कर गई। गुरुवार को एक ग्राहक ने लॉकर खोला तो दीमक के खाए नोट देख होश उड़ गए।
इसकी सूचना पर बैंक में हड़कंप मच गया। सूचना पर हाथों-हाथ दवा का छिड़काव किया गया। आनन-फानन में लॉकर होल्डर ग्राहकों को लॉकर खोलने के लिए बुलाया जा रहा है। लॉकर हॉल्डर न्यू भूपालपुरा निवासी सुनिता पत्नी दिलीप मेहता गुरुवार दोपहर बैंक पहुंचीं और अपना लॉकर खुलवाया।
लॉकर में दीमक लगी देख उन्होंने बैंक प्रबंधन को बताया। इसके बाद पता चला कि कपड़े के एक थैले में दो लाख रुपये और थैले से बाहर 15 हजार रुपए रखे थे। हालांकि थोड़ी देर बाद खराब हुए 15 हजार रुपये बैंक मैनेजर ने हाथों-हाथ बदल दिए। सुनिता ने घर जाकर थैला खोला तो उसमें रखे 2 लाख रुपये को भी दीमक लगी मिली। इधर, बैंक प्रबंधन ने लॉकर के आसपास दीमक रोधी दवा का छिड़काव कराया, वहीं सभी ग्राहकों को बैंक बुलाया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: