VIDEO: राजस्थान में उठी रेत की भयानक आंधी… दिन में हुआ अंधेरा, दिल्ली-NCR तक भी पहुंच सकती है धूल

राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है. श्रीगंगानगर और चूरू समेत कई जिलों में धूलभरी आंधी चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. लेकिन वो बवंडर इतना डरावना था कि दिन में ही अंधेरा छा गया.

Rajasthan Sri ganganagar churu Weather

Credit: X

विज्ञापन

राजस्थान में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली. श्रीगंगानगर, चूरू और आसपास के इलाकों में तेज धूलभरी आंधी चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. लंबे समय से झुलसा देने वाली गर्मी झेल रहे लोगों को इस बदलाव से बड़ी राहत मिली है. धूल का ये बवंडर इतना डरावना था कि देखते ही देखते दोपहर के समय ही चारों तरफ अंधेरा छा गया और विजिबिलिटी जीरो के करीब पहुंच गई. हालात ऐसे बन गए कि लोगों को अपनी गाड़ियों की लाइट तक ऑन करनी पड़ी.

ये भी पढ़ें: आंधी-तूफान और बारिश का ‘तांडव’, UP में 31 तो बिहार में 17 की मौत, जानें मौसम ने कहां-कहां मचाई तबाही?

विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट

धूल के बवंडर के बाद आसमान में घने बादल छा गए और कई इलाकों में बारिश भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. कई दिनों से चुरू और श्रीगंगानगर समेत कई इलाकों में पारा 45 डिग्री से 48 डिग्री के बीच बना हुआ था. मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश से करीब 8 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से राजस्थान के मौसम में बदलाव आया है. इसके असर से राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं, धूलभरी आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. विभाग का कहना है कि 29 से 31 मई के बीच मौसम का ये बदला हुआ रूप देखने को मिल सकता है.

कैसा रहेगा मौसम?

श्रीगंगानगर हाल के दिनों में देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा है. यहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था. लेकिन अब तेज हवाओं और मौसम में बदलाव के कारण पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसी तरह चूरू में भी गर्मी के तेवर कुछ नरम पड़े हैं. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आंधी और बारिश के चलते अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और कमी आ सकती है. इससे लू की स्थिति कमजोर होगी और लोगों को राहत मिलेगी. हालांकि तेज हवाओं के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि आंधी के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. किसानों को भी मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ