Bihar News: पैसों के लेनदेन में युवक की हत्या, पत्नी व साडू से पूछताछ
Edited By Amit Kasana

मृतक रमेश और उसके परिजन
Edited By Amit Kasana

मृतक रमेश और उसके परिजन
हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट: वैशाली के विसनपुर चांद गांव में युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में पुलिस उसकी पत्नी, साडू व एक अन्य से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक मुताबिक मृतक रमेश कुमार पत्नी व परिवार के साथ रहता था। रमेश व काजल का ज्वांइट अकाउंट था।
दंपति के अकाउंट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण के पैसे आए। बताया जा रहा है कि इसमें से कुछ पैसे काजल ने अपने ससुराल पक्ष को दे दिए थे। इस बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा था। रमेश के पिता शिव शंकर पासवान का आरोप है कि गुरुवार की दोपहर में रमेश के बड़े साडू और उसके दोस्त घर आये थे। तभी तीनों मिलकर पार्टी की। इसके बाद सुबह रमेश मरा हुआ पाया।
चंदपुरा ओपी SHO चंदन कुमार ने कहा कि मृतक के परिवार वालों के द्वारा घटना की जानकारी मिला तो संदिग्ध परिस्थिति में युवक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड गठन कर वीडियोग्राफी के जरिए उसकी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों का आरोप है उसकी पत्नी काजल कुमारी और उसके रिस्तेदार द्वारा हत्या की गई हैं। मृतक के पत्नी और एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: