Rajasthan Woman Naked Parad Video Case: दरिंदों ने सब बर्बाद कर दिया, उन्होंने मेरी बेटी की इज्जत लूटी, मारपीट की, उसके कपड़े भी फाड़ दिए, फिर चार पांच लोग उसे घर छोड़ने आए… ये कहते हुए राजस्थान प्रतापगढ़ वीडियो कांड की पीड़िता के पिता रो पड़े।
पीड़िता के पिता ने शनिवार को कहा कि घटना परसों (गुरुवार) की है। उन्होंने (आरोपियों ने) सब कुछ बर्बाद कर दिया। उन्होंने उसकी इज्जत लूट ली। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिये। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मेरी बेटी को लेकर मेरे घर आए।
पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपियों में से एक मेरी बेटी का पति था। बाकी आरोपियों के नाम मैं नहीं जानता। बता दें कि गुरुवार को राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर पीटा गया और नग्न कर घुमाया गया। मामले का वीडियो जब वायरल हुआ तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पीड़िता के पति समेत 8 को किया गिरफ्तार
इस बीच, राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि मामले में पीड़िता के पति समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश है, जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। उधर, भाजपा के लोकसभा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ‘एक्स’ पर घटना को लेकर राज्य की गहलोत सरकार पर हमला बोला।
राठौड़ ने कहा कि हमने कई बार कहा है कि हमारे राज्य में मणिपुर से भी ज्यादा जघन्य अपराध हो रहे हैं। हाल ही में आए वीडियो से ये साबित भी होता है। अब, क्या आप संतुष्ट हैं? एक गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया गया। लेकिन आपके लिए, यह आपकी मर्दानगी को दर्शाता है। राजस्थान के गौरव का क्या हुआ?
भाजपा प्रवक्ता ने पूछा- राहुल, प्रियंका गांधी कहां हैं?
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी घटना की निंदा की और राजस्थान सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान की कानून व्यवस्था, खासकर राज्य में महिलाओं की स्थिति बेहद निचले स्तर पर पहुंच गई है। राजस्थान के आदिवासी बहुल इलाके प्रतापगढ़ जिले से जो वीडियो सामने आया है, वह देश की चेतना को झकझोर कर रख देने वाला है।
पूनावाला ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी कहां हैं? वे पूरे देश में महिलाओं को लेकर तमाम मुद्दे उठाते हैं, लेकिन राजस्थान में वे चुप हो जाते हैं। वे करोली पर चुप हैं, भीलवाड़ा पर चुप हैं, अब प्रतापगढ़ पर चुप हैं। इससे पता चलता है कि वे इन मुद्दों का इस्तेमाल केवल गिद्ध राजनीति के लिए करते हैं। आज राहुल गांधी और प्रियंका को हमें बताना चाहिए कि क्या वे अशोक गहलोत पर कार्रवाई करेंगे?
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
13 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
14 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines