Barmer Exam Center News: राजस्थान में रविवार को डीएलएड की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान कई सेंटरों पर हंगामे की स्थिति देखने को मिली। कई जगह पर विद्यार्थियों को देर से आने के कारण एग्जाम सेंटरों में एंट्री नहीं दी गई। बाड़मेर के सेंटर पर भी हंगामे की स्थिति देखने को मिली। यहां जब परीक्षार्थियों को रोका गया तो उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रिंसिपल के साथ भी जोरदार टकराव हो गया। एक छात्रा प्रिंसिपल की कार के आगे बैठ गई और नारेबाजी शुरू कर दी। उसकी प्रिंसिपल के साथ तीखी बहस भी हुई।
लेट आने वालों को नहीं दी गई एंट्री
प्री डीएलएड परीक्षा के दौरान दोपहर 12 बजे के बाद आने वाले विद्यार्थियों को एंट्री नहीं दी गई। छात्रा ने एमबीसी गर्ल्स कॉलेज के बाहर बवाल काटा। इस दौरान छात्रा प्रिंसिपल की कार के आगे खड़ी हो गई। जब ड्राइवर ने कार को आगे ले जाने का प्रयास किया तो छात्रा बोनट पर बैठ गई। कार छात्रा को करीब 10 फीट तक आगे ले जाकर हटाने का प्रयास करती रही। प्रिंसिपल के साथ भी छात्रा की जोरदार बहस देखने को मिली। एग्जाम सेंटर पर पहुंचने के लिए 11 बजे का समय निर्धारित किया गया था। एक घंटे की चेकिंग के बाद 12 बजे अंदर जाने का समय था।
इसके बाद एंट्री को बंद कर दिया गया। लेकिन छात्रा अंदर जाने की बात पर अड़ी रही। इसके बाद छात्रा ने लगभग 15 मिनट तक हंगामा किया। इसके बाद स्टाफ भी गुस्से में हो गया। क्योंकि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी वह नहीं मान रही थी। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को स्टाफ ने केस दर्ज करवाने की धमकी दी। इसके बाद उनके तेवर ढीले पड़ गए। वे शांत हो गए। हालांकि परिजनों ने कहा कि उन लोगों को जान-बूझकर रोका गया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines