जयपुर से केजे श्रीवत्सन् की रिपोर्टः सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच समझौता क्या हुआ राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी भी हाईकमान पर दोनों ने समझौता फार्मूले को लेकर फैसला छोड़ा हुआ है, लेकिन दोनों को एक साथ देखकर कांग्रेस के नेता राजस्थान में अब मिशन 156 की बात कहने लगे हैंं।
वहीं बीजेपी ने तंज कसा है की 9 बार इस तरह की समझौते की तस्वीर सामने आ चुकी है लेकिन जनता समझ चुकी है की इनके बीच ना तो अदावत कम हुई है और ना ही बगावत के तेवर।
बीजेपी ने उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से करीब 4 घंटे तक चली बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट की यह मुस्कराती हुई तस्वीर सामने आई। इसके बाद राजस्थान के कांग्रेस नेताओं के चेहरे पर भी अब सुकून दिखने लगा है।
सुकून इस बात को लेकर भी की सचिन पायलट के अपनी ही सरकार को दिए अल्टीमेटम की तारीख भी आज मंगलवार 30 मई को ख़त्म हो गई। ऐसे में इतना तो तय है की फिर से अनशन या पैदल यात्रा के जरिये अपनी ही सरकार के लिए वे किरकिरी का कोई सन्देश नहीं देना चाहेंगे।
सुलह के बाद अब 156 सीटें जीतने का दावा
इस चुनावी साल में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के राजनीतिक और जातिगत ताकत के बूते सरकार रिपीट करने के लिए यह तस्वीरें जरुरी भी थी। साल 2020 के बाद यह पहला मौका था जब दोनों नेता एक साथ नज़र आये। जिसके बाद अब गुटबाजी में उलझे राजस्थान कांग्रेस के नेता भी अब मिशन 156 यानी की विधानसभा की 200 में से 156 सीटें जितने का दावा करने लगे हैं।
9 बार समझौते के बाद भी जारी है मनमुटाव- बीजेपी
दरअसल सीएम की कुर्सी को लेकर गहलोत और पायलट के बीच साल 2018 के विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद से ही तकरार शुरू हो गया था। साल 2020 में अपनी ही सरकार को अल्पमत में बताकर समर्थक विधायकों के साथ मानेसर चले जाने के बाद तकरार अदावत और अदावत बगावत में बदल गई। उसके बाद से दोनों ही पक्षों की तरफ से जिस तरह के बयान आये उसने मामले को उलझा दिया।
लेकिन अपनी ही सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच नहीं कराने के आरोप लगाकर पायलट ने जब पहले अनशन और उसके बाद पदयात्रा की तो हाईकमान को फिर से हस्तक्षेप करना पड़ा। जिसके बाद एक बार फिर से वहीं समझौते की तस्वीर सामने आ गई। ऐसे में बीजेपी ने भी तंज कसना शुरू कर दिया है की 9 बार समझौते के बाद भी जब तकरार बरक़रार है तो अब जनता को और गुमराह नहीं किया जा सकता।
एकजुटता की तस्वीरें हुई वायरल, लेकिन सवाल अभी भी बरकरार
बहरहाल एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने की बात के साथ समझौते को लेकर मुस्कराती हुई गहलोत और पायलट की तस्वीर तो सामने आ गई। उस पर सचिन पायलट द्वारा अपने अधिकारिक सोशल मीडिया पर इससे जुड़े विडियो को शेयर करके उस पर सहमति देने की खबर भले ही राहत देने वाली हो।
इस दौरान दोनों की ही चुप्पी और सुलह के फार्मूले के सामने नहीं आने को लेकर सियासी सवाल अब भी जस के तस बने हुए हैं। अब सबकी नज़रें इस पर लगी है की कांग्रेस हाईकमान ने इस मुद्दे पर किस फार्मूले के साथ निर्णायक हल निकालता है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines