Rajasthan Politics: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जयपुर में बीजेपी के महाघेराव कार्यक्रम में वसुंधरा राजे क्याें नहीं शामिल हुई। बीजेपी वाले 2 लाख लोगों के आने का दावा कर रहे थे आए सिर्फ 20 हजार।
सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार को चिकित्सा संस्थानों के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के कई नेता सीएम के चेहरे बने हुए हैं। वसुंधरा राजे सीएम का असली चेहरा हैं। उनको उन्होंने छिपा कर रखा हैं। सीएम ने बीजेपी के महाघेराव पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उस घेराव में वसुंधरा क्यों नहीं आईं? उनको क्यों छुपा रखा है? दो बार सीएम रही हैं। मुकाबला करना है तो उनको आगे लाओ। तुमसे तो मुकाबला नहीं हो पाएगा।
मोदी तो अंतर्राष्ट्रीय नेता हैं उनको क्यों ला रहे हो?
सीएम गहलोत ने आगे कहा कि चुनाव राजस्थान की विधानसभा का हो रहा है और चेहरा देश के प्रधानमंत्री को बनाएंगे। ये इतने नाकाबिल लोग हैं कि पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे। मैंने तो राजस्थान में काम किए हैं उसके आधार पर चुनाव लडूंगा। मोदी तो अंतर्राष्ट्रीय नेता हैं उनको क्यों ला रहे हो? इनके जो लोग सीएम के चेहरे बने हुए हैं, क्या ये लोग सीएम बनने के लायक हैं? क्या प्रदेश की जनता आपको स्वीकार करेगी?
बीजेपी को डर ममता की तरह चुनाव नहीं जीत जाए
गहलोत ने कहा कि बीजेपी के नेता चार-पांच चुनाव जीतने के बाद भी चेहरा नहीं बन पाए। इनका हाईकमान इन्हें अंडरएस्टीमेट कर रहा है। ये लोग इतने भी काबिल नहीं है कि अपने चेहर पर चुनाव लड़ सके। इस दौरान सीएम ने बीजेपी के सरकार गिराने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायकों को खरीद कर सरकार गिराने की हमारी परंपरा नहीं रही। उसके बाद उनके लिए क्या कहूं। आने वाले चुनाव में अब देखेंगे इनको जनता जवाब देगी।
गहलोत ने कहा कि बीजेपी वाले कह रहे हैं कि सीएम को चोट नहीं लगी है। मैंने जानबूझकर पट्टा बांध रखा है। ये इतने बेशर्म लोग हैं कि इन्हें ये भी शर्म नहीं है कि प्रदेश के सीएम की चोट के बारे में इस तरह के कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों को डर है ममता की तरह अशोक गहलोत भी व्हीलचेयर पर घूमकर चुनाव नहीं जीत जाए।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
8 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
13 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines