Rajasthan News: कहानी पूरी फिल्मी है। राजस्थान पुलिस का कारनामा जानकार आपके होश उड़ जाएंगे।दरअसल, एक नाबालिग से दुष्कर्म में पुलिस जिस आरोपी को पकड़कर लाई मेडिकल जांच में वह महिला निकली। आइए आपको यह पूरा केस बतातें हैं। यह मामला है राजस्थान के सिरोही का।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1604087963939323904?s=20&t=7cj02JXPPL5fOZYnwEAP5w
दो दिन गायब रही बच्ची
28 नवंबर को पुलिस के पास एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई गई। बच्ची दो दिन गायब रही थी। बच्ची ने खुद लौटकर अपने परिजनों के माध्यम से यह एफआईआर दर्ज करवाई। मासूम बच्ची का मामला होने के चलते पुलिस तु़रंत हरकत में आई परिजनों व बच्ची के बयान के बाद 5 दिसंबर को मेड़ा निवासी शंकर (25 साल) को इस मामले में पकड़ा गया।
मेडिकल जांच में हुआ खुलासा
असल कहानी अब शुरू होती है। जब पुलिस आरोपी का मेडिकल करवाने पहुंची तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टरों ने बताया कि आरोपी महिला है और उसकी तीन साल की एक बेटी भी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बच्ची को बहला-फुसलाकर जरूर ले गई थी लेकिन उसने दुष्कर्म नहीं किया। वह ऐसा कर ही नहीं सकती
घर चलाने के लिए पुरुष के भेष में रहती थी
जांच में यह पता चला कि बच्ची ने परिजनों के कहने पर झूठा आरोप लगाया था। वहीं, आरोपी अकेली है वह अपने घर चलाने के लिए पुरुष के भेष में रहती और काम कर अपनी बच्ची को पालती है। अब पुलिस बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजनों के खिलाफ जांच की जार ही है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
23 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines