Rajasthan News: करप्शन के खिलाफ जनसंघर्ष यात्रा निकाल रहे सचिन पायलट की यात्रा का आज आखिरी दिन है। आज की यात्रा महापुरा मोड़ से शुरू होगी जो अजमेर रोड़ पर जाकर समाप्त होगी। इसके बाद पायलट एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
यात्रा के दौरान सचिन पायलट के मीडिया में दिए बयान भी चर्चा का विषय बने रहे। रविवार को उन्होंने जयपुर के बाॅर्डर पर कहा कि ‘मौसम बदल रहा है। यह यात्रा युवाओं के भविष्य के लिए है। जनसंघर्ष यात्रा पार्टी या सरकार के खिलाफ नहीं है, यह यात्रा भ्रष्टाचार के खिलाफ है’।
प्रभारी रंधावा के सुर बदले
बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने 11 मई को अजमेर में आरपीएससी कार्यालय के पास यात्रा की शुरूआत की थी। पांच दिन में 125 किलोमीटर की दूरी तय करके यात्रा जयपुर पहुंची है। यात्रा के दौरान कांग्रेस के आला नेताओं के बयान भी बदलते नजर आए।
यात्रा जब शुरू हुई तो कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पायलट की यात्रा निजी है उसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। दो दिन बाद रंधावा के तेवरों में नरमी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि पायलट की यात्रा का टाइमिंग गलत है। उन्हें अगर समस्या है तो बैठकर बात करनी चाहिए।
https://twitter.com/SachinPilot/status/1657797865798811648?cxt=HHwWgIC2xYSY14EuAAAA
रैली में अधिक से अधिक युवाओं को न्यौता
माना जा रहा है कि आज की रैली में अधिक से अधिक युवाओं को बुलाया गया है। सियासी पंडितों की मानें तो पायलट इस सभा में अगले कदम की घोषणा कर सकते हैं।
हालांकि यात्रा के दौरान पायलट से उनके अगले सियासी कदम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अटकलें लगाना छोड़ दीजिए, कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहा हूं। जो भी करना होगा सामने करूंगा, बताकर करूंगा।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines