Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने प्रदेश में 158 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत करने, 3 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 1 नया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के प्रस्ताव काे मंजूरी प्रदान की है।
इसके साथ ही, उन्होंने क्रमोन्नत एवं नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए चिकित्सा अधिकारी के 162, नर्स द्वितीय श्रेणी के 324, महिला स्वास्थ्य दर्शिका के 162, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 4, फार्मासिस्ट के 162, लेब टेक्नीशियन के 162, वार्ड ब्वाॅय के 324 एवं सफाई कर्मचारी के 162 पदों सहित कुल 1462 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।
इन जिलों के लोगों को मिलेगा लाभ
प्रस्ताव के अनुसार, सीकर, बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, अलवर, नागौर, भरतपुर, भीलवाड़ा, राजसमन्द, दौसा, पाली, अजमेर, उदयपुर, बांसवाड़ा, जैसलमेर, झुंझुनं, जालौर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, धौलपुर, श्रीगंगानगर, चूरू, चित्तौड़गढ़, करौली, बीकानेर, टोंक एवं प्रतापगढ़ जिलों में विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत किया गया है।
इसके अतिरिक्त भरतपुर के बसई, डूंगरपुर के घाटी मौहल्ला व करौली के काछीपुरा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं बाड़मेर शहर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने को मंजूरी दी गई है।
सीएम गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश का स्वास्थ्य ढ़ांचा सुदृढ़ होगा एवं आमजन को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल पाएगी। उल्लेखनीय है कि सीएम ने इस संबंध में इस साल के बजट में घोषणा की थी।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines