Rajasthan News: प्रदेश में आज से 2 हजार यूनिट बिजली फ्री, 500 रुपए में सिलेंडर, जानें और क्या बदल गया?

Rajasthan News: राजस्थान में आज से आम जनता के लिए काफी बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। सीएम अशोक गहलोत ने बजट 2023 में कई लोक लुभावन घोषणाएं की थी। जो आज से लागू हो जाएगी।आज से घरेलू उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। 11 लाख किसानों को 2 हजार यूनिट प्रति […]

---विज्ञापन---

Rajasthan News: राजस्थान में आज से आम जनता के लिए काफी बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। सीएम अशोक गहलोत ने बजट 2023 में कई लोक लुभावन घोषणाएं की थी। जो आज से लागू हो जाएगी।

आज से घरेलू उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। 11 लाख किसानों को 2 हजार यूनिट प्रति माह फ्री बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा उज्जवला योजना वाले परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। वहीं, आज से रोडवेज की बसों में महिलाओं को आधा किराया ही देना होगा। चिरंजीवी योजना में 10 लाख की लिमिट आज से 25 लाख हो जाएगी। एक्सीडेंट बीमा की राशि भी 5 लाख से बढ़कर 10 लाख हो जाएगी।

पालहार योजना की राशि बढ़ी

प्रदेश मेें बूजुर्गों को मिलने वाली पेंशन राशि भी बढ़ जाएगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब 500 की जगह 1 हजार रुपए मिलेगी। पालहार योजना में शामिल 6.50 लाख अनाथ बच्चों को एक अप्रैल से हर महीने बढ़ा हुआ पैसा मिलेगा।

6 साल तक के बच्चों को हर महीने मिलने वाला पैसा 500 से बढ़ाकर 750 रुपए होगा। 7 साल से 18 साल के बच्चों को 1000 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए हर महीने मिलेंगे। सरकार में पार्ट टाइम काम कर रहे कर्मचारियों के रिटायर होने पर अब 2 से 3 लाख रुपए का रिटायरमेंट पैकेज मिलेगा।

First published on: Apr 01, 2023 12:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें