---विज्ञापन---

Rajasthan Municipal Election Result: 41% BJP, 35% कांग्रेस… राजस्थान निकाय चुनाव में किसे फायदा और किसे नुकसान?

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा का फायदा हुआ, वहीं कांग्रेस पिछड़ गई. इन दोनों के अलावा इस बार निर्दलीय भी करीब 2500 सीटों जीतने में कामयाब रहे, यानी आगामी मेयर और चेयरमैन चुनाव में निर्दलीय पार्षद किंगमेकर बन सकते हैं.

---विज्ञापन---

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में BJP का वर्चस्व कायम रहा. भाजपा ने 41% वार्ड जीतकर प्रदेश की सियासत में अपनी स्थिति मजबूत की. वहीं कांग्रेस 35% वार्डों में ही समिट गई. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 4179 वार्डों में जीत दर्ज की. कांग्रेस के खाते में 3613 वार्ड आए और निर्दलीय उम्मीदवारों को 2273 वार्ड मिले. परिसीमन के बाद सीटें बढ़ी तो भाजपा को फायदा हुआ. BJP की सीटें पिछले निकाय चुनावों के मुकाबले 5% बढ़ीं, वहीं कांग्रेस की सीटों में पिछले चुनाव के मुकाबले 5% की गिरावट आई है. AAP, CPI (M) और हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का भी फायदा हुआ.

309 निकायों में 10167 वार्डों में मतदान हुआ

बता दें कि राजस्थान नगर निकाय चुनाव 309 निकायों के 10167 वार्डों में हुए, जिनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 200 से अधिक नगरपालिकाएं शामिल हैं. 2 चरणों में 9 और 11 सितंबर को वोटिंग हुई थी. पहले फेज में 162 शहरी निकायों में 76.41 फीसदी और दूसरे फेज में 147 निकायों में 71.69 फीसदी वोटिंग हुई थी. दोनों फेज को मिलाकर कुल 74.05 फीसदी वोटिंग हुई. 77 उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद चुने गए, जिनमें 37 महिलाएं हैं. बाकी सीटों के लिए मतदान कराया गया था. मतगणना 14 सितंबर को हुई और शाम तक सभी वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए थे.

---विज्ञापन---

परिसीमन के बाद 2770 नए वार्ड बन गए थे

बता दें कि राजस्थान में 2019 से 2021 के बीच 4 चरणों में निकाय चुनाव होते थे, लेकिन परिसीमन के बाद 2770 वार्ड नए जुड़ गए थे, इसलिए नगर निकायों का नक्शा बदल गया था. कुल वार्डों में 37.1% की भारी वृद्धि हुई थी. पिछले निकाय चुनाव में जहां 7474 वार्ड थे, वहीं इस बार के चुनाव में वार्डों की संख्या 10000 से ज्यादा हो गई थी.

BJP की सीटों में 56.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ

बता दें कि पिछले निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 3042 वार्ड जीते थे और इस बार 3613 वार्ड जीतकर 18.7% की बढ़ोतरी अपनी सीटों में की. वहीं भाजपा ने पिछले चुनाव में 2666 वार्ड जीते थे और इस बार 4179 वार्ड जीतकर अपनी सीटों में 56.8% का इजाफा किया. पिछले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों ने 1672 वार्ड थे. इस बार 2273 निर्दलीय उम्मीदवार जीते और उनकी सीटों की संख्या में 35.9% की वृद्धि हो गई है.

---विज्ञापन---

कांग्रेस को 5.4 प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ

बता दें कि पिछले चुनाव में कांग्रेस की जीत का प्रतिशत 40.7% था, लेकिन इस बार जीत का प्रतिशत गिरकर 35.3% रह गई है. यानी कांग्रेस को इस बार के निकाय चुनाव में 5.4 प्रतिशत का नुकसान हुआ है. वहीं भाजपा की हिस्सेदारी 35.7% से बढ़कर 40.8% हो गई है, यानी भाजपा को 5.1 प्रतिशत का लाभ हुआ. निर्दलीय पार्षदों के जीत प्रतिशत में .2 फीसदी की गिरावट आई, यानी पिछली बार 22.4% सीटें जीती थीं, इस बार 22.2% सीटें जीती हैं. यानी इस बार निर्दलीयों से भी ज्यादा नुकसान कांग्रेस का हुआ है.

RLP और माकपा को भी चुनाव में फायदा हुआ

बता दें कि इस बार निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा AAP, CPI(M) और हनुमान बेनीवाल की RLP (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) का भी फायदा हुआ है. नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने पिछली बार 14 सीटों जीती थीं, इस बार 63 वार्ड जीते हैं, यानी जीत के आंकड़े में 350% का उछाल आया. माकपा (CPI-M) ने पिछले चुनाव में 8 वार्ड जीते थे, लेकिन इस बार 38 वार्ड कब्जाकर जीत का आंकड़ा 375% बढ़ाया है. बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने पिछले चुनाव में 24 वार्ड जीते थे, लेकिन इस बार वार्ड घटकर 19 रह गए और जीत के आंकड़े में 20.8% की गिरावट आई है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 15, 2026 06:55 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola