राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कई बूथों पर पुनर्मतदान, EVM खराबी की मिली थी शिकायत

राजस्थान निकाय चुनाव में EVM में तकनीकी खराबी के बाद जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के 10 बूथों पर 16 सितंबर को फिर से वोटिंग हो रही है. वोटों की गिनती 17 सितंबर को होगी.

राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कई बूथों पर पुनर्मतदान, EVM खराबी की मिली थी शिकायत

राजस्थान निकाय चुनाव के दौरान EVM में तकनीकी खराबी के बाद प्रभावित बूथों पर फिर से मतदान हो रहा है. (Image- ANI)

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए कुछ जगहों पर फिर से वोटिंग हो रही है. दरअसल, बुधवार को फिर से वोटिंग सिर्फ उन्हीं 10 बूथों पर हो रही है जहां वोटों की गिनती के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी पाई गई थी. राजस्थान के चुनाव आयोग के मुताबिक, जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं सुकेत में हुई वोटों की गिनती के दौरान कुछ बूथों की ईवीएम में तकनीकी खराबी पाई गई. जिसकी वजह से फिर से वोटिंग कराने का आदेश दिया था. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

कहां-कहां हो रही है फिर से वोटिंग

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 9 के बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 के बूथ संख्या 343, वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 एवं 484 पर फिर से वोटिंग हो रही है. इसके अलावा, नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 के बूथ संख्या 338 अपर फिर से वोटिंग हो रही है. नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 के बूथ संख्या 99, वार्ड संख्या 44 के बूथ संख्या 448, वार्ड संख्या 11 के बूथ संख्या 576 पर भी वोटिंग हो रही है और नगरपालिका सुकेत के वार्ड संख्या 4 के बूथ संख्या 5 पर फिर से वोटिंग कराई जा रही है.  

विज्ञापन

17 सितंबर को होगी वोटों की गिनती

राज्य के चुनाव आयोग को इन सभी बूथों पर वोटों की गिनती के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें मिली थीं. वहां मौजूद अधिकारियों ने जो रिपोर्ट दी थीं, उनकी जांच करने के बाद राज्य के चुनाव आयोग ने फिर से वोटिंग कराने का फैसला लिया. अधिकारियों ने बताया कि इन सभी बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम को 6 बजे तक वोटिंग होगी एवं वोटों की गिनती 17 सितंबर को होगी.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ