गुरुग्राम हिट एंड रन का आरोपी कल्याण बैंसला राजस्थान से गिरफ्तार, FIR में जोड़ी गई हत्या के प्रयास की धारा

बहुचर्चित गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन हुआ है. गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ दर्ज केस में एक नई धारा भी जोड़ दी है. घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई की है और केस दर्ज करके जांच शुरू की है.

hit and run | kalyan bainsla | gurugram

कल्याण बैंसला पर बाइक सवार महिला का टक्कर मारकर भागने का आरोप है. (Credit-X)

देशभर में चर्चित गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार हो गया है. उसे राजस्थान के दौसा शहर से पकड़ा गया है. गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला की तलाश में 3 टीमें लगाई थीं. जिनमें से एक टीम उसे तलाशते हुए राजस्थान पहुंची और दौसा से उसे पकड़ लिया. कल्याण बैंसला ने अपनी कार से महिला बाइक राइडर को टक्कर मारी थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ तो गुरुग्राम पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया और सेक्टर-56 थाने में FIR दर्ज की. वहीं CCTV फुटेज के आधार पर FIR में अब BNS की धारा 109 यानी हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है, जिसके तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है और जुर्माना अलग से लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर मारी टक्कर

13 सितंबर दिन रविवार को गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर घटनाक्रम हुआ. महिला बाइकर सिया चौहान अपने बाइकर्स वाले ग्रुप के साथ ‘अप्रिलिया RS 457 स्पोर्ट्स’ बाइक राइड कर रही थी कि अचानक कल्याण बैंसला ने मारुति सियाज कार ने बाइक में साइड से जोरदार टक्कर मारी दी, जिससे सिया सड़क पर गिर गईं. गनीमत रही कि आगे-पीछे दूर तक कोई वाहन नहीं आ रहा था तो सिया की जान बच गई, लेकिन उसकी बाजू में चोट लगी है. क्योंकि सिया चौहना के हेलमेट पर लगा कैमरा ऑन था, इसलिए घटनाक्रम उसमें कैद हो गया. सियाज कार कल्याण बैंसला के दोस्त मनीष की है, जो इंडियन आर्मी में कार्यरत है और उसने बताया है कि कल्याण बैंसला 2 दिन के लिए कार किसी काम के लिए मांगकर ले गया था.

विज्ञापन

सिया ने कल्याण बैंसला पर क्या आरोप लगाए?

सिया चौहान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर आरोपी कल्याण बैंसला पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वह बार-बार उनकी साइड में आ रहा था. रोकने के बावजूद कल्याण बैंसला नहीं माना और उसने गंदे इशारे भी किए. कल्याण बैंसला ने जानबूझकर दूसरी लेन में आकर उन्हें टक्कर मारी है, क्योंकि वह उन्हें रुकने का इशारा कर रहा था और जब वे नहीं रुकी तो उसने टक्कर मार दी. वीडियो में देख सकते हैं कि कल्याण ने हत्या करने का प्रयास किया. हालांकि अपने बचाव में वह कह रहा है कि उसे नहीं पता था कि बाइक लड़की चला रही है तो यह गलत है. बाल खुले हुए थे, जिन्हें देखकर कोई भी कह सकता है कि बाइक लड़की चला रही है. टक्कर इतनी जोरदार ऐसे मारी गई कि मौत तक हो सकती थी.

आरोपों पर कल्याण बैंसला ने क्या सफाई दी‌?

कल्याण बैंसला ने सिया के आरोपों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि उसने जानबूझकर टक्कर नहीं मारी है और न ही उसे अंदाजा था कि बाइक लड़की चला रही है. सिया और अन्य बाइकर्स कार के आगे-पीछे अजीबोगरीब ढंग से राइड कर रहे थे, जिससे हादसा होने का खतरा था. इसलिए जब उन्होंने अपनी कार को बाइकर्स को ओवरटेक करके आगे ले जाने का प्रयास किया तो टक्कर लग गई. अगर वे रुकते तो लोग उन्हें पकड़कर मारपीट कर सकते थे, इसलिए वे मौके से भाग गए थे. जानबूझकर कुछ भी नहीं किया और न ही इराना जान से मारने का था. बता दें कि कल्याण बैंसला हरियाणा के पलवल जिले के गांव टिकरी गुर्जर के निवासी हैं और पलवल में उनका जिम है, जिसमें वे फिटनेस ट्रेनिंग देते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ