Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर जिले के 90 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही, विद्यालयों के संचालन हेतु 1170 पदों के सृजन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।
प्रस्ताव के अनुसार, क्रमोन्नत विद्यालयों के संचालन हेतु वरिष्ठ अध्यापक के 540, अध्यापक लेवल-1 एवं 2 के 180-180 पद, प्रधानाचार्य, कनिष्ठ सहायक एवं सहायक कर्मचारी के 90-90 पद शामिल हैं। नवीन पदों के सृजन से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। साथ ही, कक्षा 5वीं के बाद भी विद्यार्थियों को घर के नजदीक ही आगे पढ़ने के अवसर मिलेंगे।
गहलोत की स्वीकृति से प्रदेश में उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने की घोषणा की गई थी।
डूंगरपुर में सड़क निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपए जारी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डूंगरपुर जिले में 2 सड़क कार्यों के लिए 32.43 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति से सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे।
इन कार्यों में 27.74 करोड़ रुपए की लागत से सोम नदी पर पुलिया तथा फतेहपुर बस स्टेण्ड से काराकाला सड़क का निर्माण कराया जाएगा और 4.69 करोड़ रूपए की लागत से टोंकवासा (आसपुर) देवपुरी महाराज मंदिर हेतु सड़क एवं विकास कार्य करवाए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दृष्टि से विभिन्न सड़क विकास कार्यों की घोषणा की गई थी।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines