माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला, AI में निवेश बढ़ाने के लिए 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर

Microsoft Exit Package: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बड़ा दांव लगाते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने खर्चों में कटौती की योजना बनाई है. कंपनी ने भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के लगभग 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक एग्जिट पैकेज की पेशकश की है. यह ऑफर वाइस प्रेसिडेंट स्तर और उससे नीचे के चुनिंदा कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराया गया है.

global tech layoffs | Microsoft AI strategy | Microsoft cloud computing | Microsoft job cuts 2025 |

Microsoft Layoffs: छंटनी की तैयारी में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी

Microsoft Exit Package: दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने खर्चों को घटाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश को तेज करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अपने वैश्विक वर्कफोर्स के लगभग एक-चौथाई यानी करीब 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक एग्जिट पैकेज की पेशकश की है. माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता के अनुसार, यह ऑफर अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और भारत में काम कर रही चुनिंदा टीमों के लिए है. कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (VP) स्तर और उससे नीचे के कर्मचारी इस योजना के पात्र होंगे. हालांकि, डेटा सेंटर, सेल्स और मार्केटिंग जैसी महत्वपूर्ण टीमों में काम करने वाले कर्मचारियों को इस ऑफर के दायरे से बाहर रखा गया है. मौजूदा समय में कंपनी के कुल कर्मचारियों में से करीब 27 फीसदी इस बायआउट ऑफर के योग्य हैं.

विज्ञापन

कंपनी का क्या कहना है?

माइक्रोसॉफ्ट की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ पीपल ऑफिसर एमी कोलमैन ने कर्मचारियों को भेजे एक आधिकारिक मेमो में कहा, “यह वॉलंटरी एग्जिट ऑफर हमारे बदलाव के दृष्टिकोण को दर्शाता है. इसका उद्देश्य अधिक लचीलापन लाना और कर्मचारियों को अपने करियर का अगला अध्याय तय करने के ज्यादा विकल्प देना है.”

विज्ञापन

इस साल का दूसरा बायआउट ऑफर

यह इस साल का दूसरा मौका है जब माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों को इस तरह का ऑफर दिया है. इससे पहले अप्रैल के महीने में कंपनी ने अपने अमेरिकी वर्कफोर्स के लगभग 7 फीसदी हिस्से को समय से पहले रिटायरमेंट लेने का विकल्प दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तब पात्र कर्मचारियों में से लगभग 30 फीसदी ने इस रिटायरमेंट प्लान को चुना था.

घट रही है कुल कर्मचारियों की संख्या

नियामक फाइलिंग के आंकड़ों के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में बदलाव देखा जा रहा है. जून के अंत तक कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या 2,23,000 थी, जो 2025 के अंत में दर्ज 2,28,000 की संख्या से कम है. कंपनी का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब वह इस हफ्ते के अंत में अपनी तिमाही कमाई के नतीजे पेश करने जा रही है. बाजार के जानकारों का मानना है कि टेक इंडस्ट्री इस समय भारी लागत वाले AI प्रोजेक्ट्स के लिए बजट का पुनर्गठन कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ