Rajasthan Govt Will World Record on 3 February: राजस्थान की भजनलाल सरकार की तरफ से 3 फरवरी को एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, 3 फरवरी को सूर्य सप्तमी के मौके पर राजस्थान के सभी स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार के जरिए यह रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके लिए राजस्थान के सभी 78,974 स्कूलों में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब डेढ़ करोड़ विद्यार्थी और शिक्षक हिस्सा लेंगे। वहीं, इसको लेकर विपक्ष ने शिक्षा मंत्री पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों में पढ़ाई और उनके स्तर को सुधारने के अलावा बाकी सारे काम कर रही है।
सूर्य सप्तमी पर बनेगा नया रिकॉर्ड!
जानकारी के अनुसार, राजस्थान का शिक्षा विभाग पिछली बार की तरह ही इस बार भी सूर्य सप्तमी को एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। इस बार सूर्य सप्तमी 4 फरवरी को है, लेकिन इसी दिन गुजर समाज के आराध्य देव देवनारायण की जयंती भी है, जिसकी वजह से उस दिन स्कूलों में छुट्टी है। इसलिए राज्य सरकार की तरफ से 3 फरवरी को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की तरफ से निर्देश दे दिए गए हैं।
शिक्षा मंत्री का सख्त निर्देश
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हिदायत दी है कि इस कार्यक्रम में सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि प्रिंसिपल और टीचर्स के साथ सभी स्टाफ को भी अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना होगा। सूर्य नमस्कार करके उसकी फोटो शाला दर्पण एवं पीएसपी पोर्टल पर दोपहर दो बजे तक अपलोड करनी पड़ेगी ताकि उसे रिकॉर्ड के लिए भेजा जा सके।
यह भी पढ़ें: 57 साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, नाम बदलकर दिल्ली में छुपा था, जानें कैसे लगा पुलिस के हाथ?
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इस बार 4 तारीख को देवनारायण जयंती मनाई जा रही है और राज्य सरकार का उस दिन राजकीय अवकाश है। ऐसे में सूर्य सप्तमी की पूर्व संध्या यानी 3 तारीख को ही सूर्य नमस्कार का यह कार्यक्रम सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में एक साथ किया जाएगा। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, योग और सूर्य नमस्कार करने वाले लोगों को भी जोड़ा जाएगा।
पिछले साल बना था रिकॉर्ड
वैसे, पिछले साल भी राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलाव के निर्देश पर स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार करके रिकॉर्ड बनाया गया था। इसके तहत राज्य के 78,945 स्कूलों के करीब सवा करोड़ विद्यार्थियों ने एक साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार कर रिकॉर्ड बनाया। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री खुद चौहान स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर सूर्य नमस्कार किया।
रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी
इस बार सूर्य सप्तमी पर 3 फरवरी को सुबह 10:15 बजे इसी रिकॉर्ड को तोड़ने का दावा किया जा रहा है। 20 मिनट के इस कार्यक्रम में एक्सपर्ट विद्यालयों में जाकर न केवल सूर्य नमस्कार का महत्व बताएंगे, बल्कि नमस्कारासन, हस्तोत्तानासन सहित योग की सभी क्रियाओं को लाइव करके समझाएंगे। ताकि प्रतिदिन विद्यालयों में प्रार्थना सभा के समय इसका अभ्यास कराया जा सके।
शिक्षा मंत्री पर कांग्रेस का तंज
कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री राज्य के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने की बजाय बाकी सारे काम करके RSS के एजेंडे को लागू करते रहते हैं। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सूर्य नमस्कार करने पर तो कोई एतराज नहीं है, लेकिन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर RSS के एजेंट को रोकने की कोशिश करने में जुड़े हैं। वे कभी शिक्षा के लिए स्कूलों और पढ़ाई की गुणवत्ता को सुधारने की बात नहीं करते। पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार द्वारा खोले गए 800 से भी ज्यादा सरकारी स्कूलों को बंद करवाने और सरकारी महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को भी बंद करवा रहे हैं। एसएमएस विधानसभा के बजट क्षेत्र के दौरान कांग्रेस उनसे इन तमाम मुद्दों पर सवाल पूछकर सरकार को पुरजोर तरीके से घेरेगी।
बहरहाल, आरोप-प्रत्यारोप के बीच सबकी निगाहें सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार के जरिए बनाए जाने वाले नए रिकॉर्ड पर लग गई हैं और यही देखना होगा कि इस महाअभियान के बाद क्या सरकार अपने दावे के अनुसार स्कूलों में नियमित योग और सूर्य नमस्कार करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित कर पाएगी या नहीं।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines