Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

Rajasthan News: जोधपुर में शादी समारोह में फटा गैस सिलेंडर; 4 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल

Jodhpur News: राजस्थान में जोधपुर के भुंगरा गांव में एक शादी समारोह में गुरुवार को हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल 60 से ज्यादा लोग विस्फोट की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Dec 9, 2022 08:41

Jodhpur News: राजस्थान में जोधपुर के भुंगरा गांव में एक शादी समारोह में गुरुवार को हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल 60 से ज्यादा लोग विस्फोट की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। ब्लास्ट की जानकारी के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पानी के टैंकरों के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया।

---विज्ञापन---

बारात निकलने से पहले हुआ ब्लास्ट

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता के अनुसार घटना गुरुवार को भुंगड़ा से बारात निकलने से पहले की है।

गुप्ता ने कहा, “भूंगरा गांव में शादी के दौरान एक घर में आग लगने से करीब 60 लोग घायल हो गए। यह एक बहुत ही गंभीर हादसा है। 60 घायलों में से 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल रेफर किया गया है। इलाज चल रहा है।” उन्होंने कहा, “जोधपुर के भुंगड़ा गांव में गैस सिलेंडर फटने से एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई।”

First published on: Dec 09, 2022 08:37 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.