Police Arrested Two Women: राजस्थान पुलिस ने हनी ट्रैप मामले मे दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। दरअसल मामला राजस्थान के लूणी तहसील के फिंच गांव का है। गांव में रहने वाले एक व्यक्ति को महिला ने हनी ट्रैप में फंसा कर 20 लाख रुपए मांगे। उसका मोबाइल व रुपए भी छीन लिए। रुपए न देने पर पीड़ित को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी। पीड़ित ने महिला की धमकी से परेशान होकर नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
घर छोड़ने के बहाने लिया फोन नंबर
पीडित फींच का रहने वाला है। फींच निवासी 53 साल के एक व्यक्ति ने 18 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने शिकायत में पुलिस को बताया कि 2 महीने पहले वह पावटा बस स्टैंड पर किसी काम से गया था। उसे बस स्टैंड पर एक निरमा नाम की महिला ने तबीयत ठीक नहीं होने का बोलकर व्यक्ति को उसके घर नांदड़ी तक छोड़ने के लिए कहा। पीड़ित उसे नांदड़ी छोड़ने गया तब रास्ते में उस महिला ने उसका फोन नंबर ले लिया।
बाद में महिला फोनकर रोज पीड़ित से बात करने लगी। महिला ने युवक को अपनी बातों के झांसे में लेकर 13 अक्टूबर को फैमिली फक्शन का बहाना बनाकर पीड़ित को बुलाया। 13 अक्टूबर को पीड़ित महिला के घर पहुंचा तो महिला ने नशीली चाय पिलाई। आरोपी महिला ने अन्य महिला के साथ मिलकर पीड़ित का अश्लील वीडियों बना लिया।
फर्जी कांस्टेबल बनकर पीड़ित को धमकाया
आरोपी महिला ने युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 20 लाख रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। असमर्थता जताने पर उन्होंने पैसे और फोन छीनकर वहां से रवाना कर दिया। दो दिन बाद 15 अक्टूबर को उसके रिश्तेदार के पास एक शख्स का फोन आया और कहा कि वह ग्रामीण पुलिस लाइन का कांस्टेबल किशनाराम चौधरी बोल रहा है। ले देकर मामला निपटा देते हैं।
वीडियो डिलीट करने के 20 लाख मांगे
जब पीड़ित कांस्टेबल किशनाराम चौधरी से मिलने उसके घर पहुंचा तो यहां कांस्टेबल बता रहा व्यक्ति किशनाराम सहित शातिर महिला मिली। दोनों ने पीड़ित से वीडियो डिलीट करने के लिए 20 लाख मांगे। रुपए नहीं देने पर जेल में डलवाने की धमकी दी। इस पर पीड़ित दो दिन में व्यवस्था करने का आश्वासन देकर वापस आ गया।
आरोपियों की लगातार धमकी से परेशान होकर पीड़ित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निरमा पत्नी लादूराम निवासी गुड़ा विश्नोइयान हाल हिंगोली पुलिस थाना भोपालगढ़ और संतोष पत्नी कानाराम निवासी सुरपुरा पुलिस थाना भोपालगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines