बूंदी, राजस्थान (k j Srivastsan): राजस्थान के बूंदी जिले के नमाना क्षेत्र में मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और खेत में काम कर रहे मजदूरों में भी डर का माहौल बन गया। क्षेत्र में मगरमच्छ के आने के बाद ग्रामीणों ने रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के उपवन संरक्षक संजीव शर्मा को इसकी सूचना दी। इसके बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी हेंमेंद्र सिंह ने रेस्क्यू के लिए टीम भेजी। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया।
मजदूरों ने देखा था मगरमच्छ को
बूंदी जिले के नमाना क्षेत्र में मगरमच्छ आने से धान के खेत में काम कर रहे हैं मजदूरों में दहशत फैल गई इसके बाद ग्रामीणों ने रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के उपवन संरक्षक संजीव शर्मा से संपर्क किया जिनके निर्देश पर क्षेत्रीय वन अधिकारी हेंमेंद्र सिंह ने रेस्क्यू के लिए टीम भेजी धान के खेत में पानी होने के कारण काफी मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया।
5 फीट लंबा था मगरमच्छ
मगरमच्छ करीब 5 फीट लंबा था। रेस्क्यू टीम में वनरक्षक सावरमाल जाट, हनुमान सिंह, रेस्क्यू एक्सपर्ट युधिष्ठिर मीणा, मोनू राठोर, विवेक शर्मा शामिल थे जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। हालांकि, अच्छी खबर ये रही कि मगरमच्छ ने किसी पर हमला नहीं किया। वन विभाग ने जब मगरमच्छ का रेस्क्यू किया तब जाकर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। वक्त पर रेस्क्यू टीम द्वारा मगरमच्छ को पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और टीम की सराहना की।
यह भी पढ़ेंः कांग्रेस का सर्वे लीक, 200 सीटों पर कराया था, दोबारा कराने के संकेत
क्षेत्र में हर वर्ष आते हैं मगरमच्छ
ऐसा पहली बार नहीं है जब नमाना क्षेत्र में मगरमच्छ को देखा गया है। इससे पहले भी कई बार खेतों में मगरमच्छ आ चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र के नहरों में चंबल का पानी टेल क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए छोड़ा जाता है। ऐसे में पानी का बहाव अधिक होने के कारण गांव की खेतों में मगरमच्छ आ जाते हैं।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines