Rajasthan Elections: कांग्रेस का सर्वे लीक, 200 सीटों पर कराया था, दोबारा कराने के संकेत

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कराए गए सर्वे की रिपोर्ट बीजेपी के हाथ लग जाने की सूचना ने कांग्रेस चिंता बढ़ा दी है। इसके बाद पार्टी को अब नए सिरे से चुनावी रणनीति और संभावित प्रत्याशियों के नामों पर दोबारा मशक्कत करनी पड़ रही है।

Rajasthan Assembly Election, Congress Survey, Assembly Election, Rajasthan News, Congress, Hindi News

Rajasthan Assembly Election Congress Survey Leaked: कांग्रेस की राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कराए गए सर्वे की रिपोर्ट बीजेपी के हाथ लग जाने की सूचना ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। इसके बाद पार्टी को अब नए सिरे से चुनावी रणनीति और संभावित प्रत्याशियों के नामों पर दोबारा मशक्कत करनी पड़ रही है। सर्वे की रिपोर्ट में सामने आया था कि प्रदेश की जनता गहलोत सरकार की योजनाओं को तो लोकप्रिय बता रही है, लेकिन उनके दिमाग में पीएम नरेंद्र मोदी चल रहे हैं।

200 सीटों पर कराया गया था सर्वे

कांग्रेस द्वारा सभी 200 सीटों पर कराए गए सर्वे में पार्टी के वर्तमान विधायकों की स्थित, टिकट कटने की स्थित में संभावित प्रत्याशियों के नाम, बीजेपी के संभावित प्रत्याशियों के नाम, जातिगत समीकरण, कांग्रेस के कमजोर और मजबूत पक्ष के साथ संभावित चुनौतियों के बारे में बताया गया था और इसी सर्वे के आधार पर ही कांग्रेस ने चुनाव को लेकर रणनीति और संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया था।

चुनावी रणनीति पर फिर से विचार कर रही कांग्रेस

इस सर्वे के आधार पर कांग्रेस ने तय किया था कि किस क्षेत्र में क्या चुनावी मुद्दे होंगे और किस नेता को चुनाव की कमान सौंपी जाएगी। लेकिन अब सर्वे की रिपोर्ट लीक होने के बाद कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नामों पर और चुनावी रणनीति पर फिर से विचार कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सर्वे की रिपोर्ट बीजेपी कोर कमेटी के दो नेताओं के पास पहुंच गई है, जिसके आधार पर ही बीजेपी अपनी चुनावी रणनीति में कुछ बदलाव कर रही है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के तीन विधायक बीजेपी नेतृत्व के संपर्क में हैं।

बता दें कि राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने फिर से रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ