Rajasthan Crime News: राजस्थान के माउंट आबू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग पर्यटकों से मारपीट करते दिख रहे हैं। बदसलूकी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके ऊपर लोगों के तीखे कमेंट आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि राजस्थान को टूरिस्टों के स्वागत के लिए जाना जाता है। मेहमानों का खुले दिल से स्वागत करना ही राजस्थान की संस्कृति रही है। लेकिन कुछ लोग अब प्रदेश की छवि को धूमिल करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें:शराब कारोबारी ने पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, पिता-भाई और उसकी पत्नी का भी कर चुका मर्डर
दिवाली सीजन में काफी लोग राजस्थान विजिट पर आते हैं। अब पर्यटकों के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटना सामने आई है। जिसके बाद राजस्थान में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला सोमवार शाम को आबू रोड के अंबाजी इलाके का बताया जा रहा है। यहां एक शराब की दुकान पर स्थानीय लोगों और गुजरात के पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गुजराती पर्यटकों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। एक गुजराती पर्यटक ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
लोग बोले-पर्यटकों ने ही चाकू दिखाया
लोगों ने आरोप लगाया कि गुजरात के पर्यटकों ने स्थानीय दुकानदार को चाकू दिखाया था। राजस्थान पुलिस के अनुसार पर्यटकों ने पहले गालीगलौज शुरू किया। जिसके बाद ही विवाद हुआ है। पुलिस का कहना है कि वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें 3-4 लोग लाठी-डंडों से मारपीट करते देखे जा सकते हैं। पुलिस ने शांति भंग की धारा के अनुसार मुकदमा दर्ज किया है। 2 लोगों को अरेस्ट किया गया है। मामले को लेकर पुलिस पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस देखने को मिल रही है।
कुछ दिन पहले उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी एक मामला सामने आया था। यहां के राफ्टिंग क्षेत्र मुनिकीरेती-कौड़ियाला ईको टूरिज्म जोन में पर्यटकों और राफ्टिंग गाइड के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद पतवारों से पर्यटकों को पीटा गया था। इस मामले का भी वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को अरेस्ट किया था।
यह भी पढ़ें:‘चुनाव में मेरी हत्या की साजिश रची गई…’, मंत्री अनिल विज के आरोपों से हरियाणा में सनसनी
संबंधित खबरें
'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
4 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
18 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
23 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines