शराब कारोबारी ने पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, पिता-भाई और उसकी पत्नी का भी कर चुका मर्डर

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 4 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक शराब कारोबारी ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है। विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

Uttar Pradesh crime news 

Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में 4 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। एक शराब कारोबारी ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इससे पहले भी शराब कारोबारी अपने पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी का मर्डर कर चुका है। इस मामले में उसे सजा भी हुई थी। अब चार लोगों की हत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आ रही है। शहर के भेलूपुर इलाके के भदैनी पावर हाउस के पास दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 59 साल के राजेंद्र गुप्ता ने 45 साल की पत्नी नीतू गुप्ता को गोली मारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 25 साल के बड़े बेटे नवनेंद्र गुप्ता, 15 साल के बेटे सुबेंद्र गुप्ता और 16 साल की गौरांगी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत देखने को मिल रही है। वारदात के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद सबूत जुटाए गए। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी ज्योतिषी के संपर्क में था। ज्योतिषी ने उसे कहा था कि उसके काम में पत्नी बाधा उत्पन्न कर रही है। वह अपनी दूसरी शादी के लिए भी पत्नी से झगड़ा करता था। वह अपने परिवार को खत्म कर देगा। इसकी आशंका किसी को नहीं थी।

विज्ञापन

किरायेदारों ने नहीं सुनी गोली की आवाज

राजेंद्र गुप्ता की मां बुजुर्ग हैं, जो चल भी नहीं पाती। गुप्ता ने अपने मकान में 15-20 किरायेदार रखे हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि किसी को गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। UP पुलिस उसके मोबाइल को ट्रेस कर रही है। आरोपी गुप्ता इससे पहले भी तीन लोगों की हत्या कर चुका है। बताया जा रहा है कि कुछ ही समय पहले वह जेल से छूटकर आया था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ