हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mahangai Rahat Camp: रिकॉर्ड 4 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड का वितरण, अब तक 89.55 लाख से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ

विज्ञापन

Mahangai Rahat Camp: राज्य सरकार के महंगाई राहत कैम्प हर दिन कामयाबी का एक नया मुकाम बना रहे हैं। 24 अप्रैल से शुरू हुए इन कैम्पों में रजिस्ट्रेशन के लिए जनता में इतना अधिक उत्साह है कि महज 20 दिनों में ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा 4 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

जबकि लाभान्वित परिवारों की संख्या भी 89.55 लाख से अधिक हो चुकी है। शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले के हरियाढाणा गांव में लाभार्थी उषा देवी को 4 करोड़ वां कार्ड सौंपा।

राजस्व विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 31.28 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 54.90 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 5.65 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 59.47 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 31.87 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 3.66 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

विज्ञापन

पेंशन योजना में 29 लाख लोगों ने कराया पंजीयन

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 29.90 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 45.68 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 72.05 लाख एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 72.05 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola