Mahangai Rahat Camp: जयपुर में महंगाई राहत कैंप में आमजन का जबरदस्त रेस्पॉन्स बरकरार है। महज 43 दिनों में जयपुर के 70 फीसदी परिवारों ने 10 बड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए महंगाई राहत कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैंपों में अब तक 12 लाख 74 हजार 306 परिवारों को 48 लाख 81 हजार 907 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।
दुर्घटना बीमा योजना में सबसे ज्यादा पंजीयन
मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 6 लाख 97 हजार 669, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 9 लाख 44 हजार 160, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 9 लाख 44 हजार 160, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 76 हजार 487, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 7 लाख 99 हजार 183 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।
5 लाख लोगों ने उठाया कामधेनु योजना का लाभ
वहीं, महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 5 लाख 63 हजार 433, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2 लाख 55 हजार 76, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 3 लाख 63 हजार 350, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 2 लाख 11 हजार 958, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 26 हजार 431 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
सोमवार को वितरित किये गए 61 हजार से ज्यादा गारंटी कार्ड
उन्होंने बताया कि सोमवार को 61 हजार 513 गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 8 हजार 146, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 12 हजार 440, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 12 हजार 440, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 913, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 9 हजार 77 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।
वहीं,मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 10 हजार 951, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2 हजार 23, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 3 हजार 397, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 2 हजार 26, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 100 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines