हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mahangai Rahat Camp: अब तक 98.64 लाख से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 4.49 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड का हुआ वितरण

विज्ञापन

Mahangai Rahat Camp: महंगाई राहत कैम्प आमजन की तकलीफों को दूर कर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कैम्पों में 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ की गारंटी मिल रही है, जिनसे लाभान्वित परिवारों का आंकड़ा दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार शाम तक लाभान्वित परिवारों का आंकड़ा 98.64 लाख से अधिक हो चुका है जबकि 4.49 करोड़ से ज्यादा गारंटी कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 34.59 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 59.97 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 6.32 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 65.21 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 36.44 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 3.75 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

बीमा योजना में 79 लाख से अधिक पंजीयन

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 32.75 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 52.21 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 79.11 लाख एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 79.11 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola