Kota Hostels Use Nets To Prevent Suicide: कोटा के हॉस्टल मालिकों ने स्प्रिंग वाले पंखों के बाद अब सुसाइड रोकने के लिए जाली का यूज कर रहे हैं। एक हॉस्टल मालिक के मुताबिक, अब कोटा के हॉस्टलों की बालकनियों और लॉबी में ‘आत्महत्या रोधी जाल’ लगाए जा रहे हैं, ताकि कोई छात्र किसी ऊंची मंजिल से कूदकर आत्महत्या न पाए।
हॉस्टल मालिकों ने कहा कि दुखद घटनाओं से बचने के लिए अपने परिसर को ‘आत्महत्या रोधी’ बनाने के लिए ऐसे कदम उठाए गए हैं। बता दें कि हाल ही में एक के बाद एक कोटा में छात्रों की सुसाइड की खबरें आ रही थीं, जिसके बाद हॉस्टलों में पंखे की रॉड की जगह स्प्रिंग लगाए गए थे।
अब तक कोटा में 20 छात्रों ने किया सुसाइड
इंजीनियरिंग के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सालाना दो लाख से अधिक छात्र कोटा आते हैं। अधिकारियों के अनुसार, 2023 में कोटा में अब तक 20 छात्रों ने सुसाइड किया है। पिछले साल यह आंकड़ा 15 था।
एक हॉस्टल के मालिक के मुताबिक, लॉबी और बालकनियों में बड़े जाल लगाए हैं, जो करीब 150 किलोग्राम तक वजन उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि स्प्रिंग वाले पंखों और जालियों से आत्महत्या जैसी अप्रिय घटना से बचा जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि आत्महत्या की खबरों के बाद छात्रों के माता-पिता अक्सर घबरा जाते हैं और इस तरह के उपायों से उन्हें तसल्ली होगी। एक हॉस्टल के मालिक ने कहा कि हमने भी सभी लॉबी, खिड़कियों और बालकनियों में लोहे के जाल लगाए हैं।
कैसे काम करता है स्प्रिंग वाला पंखा?
अगर 20 किलो से ज्यादा वजन पंखे से लटकाया जाए तो स्प्रिंग फैल जाता है, जिससे किसी के लिए पंखे से लटककर आत्महत्या करना असंभव हो जाता है। साथ ही सायरन भी बजने लगता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2017 में कोटा हॉस्टल एसोसिएशन ने इस उपाय पर चर्चा की थी, लेकिन शहर में अनुमानित 25,000 पेइंग गेस्ट के मालिकों में से किसी ने भी इसमें रूचि नहीं दिखाई।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines