जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः जोधपुर बासनी औद्योगिक क्षेत्र की गली नंबर 11 स्थित हैंडीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग से पास ही स्थित कपड़ों की फैक्ट्री भी चपेट में आ गई। कुछ ही देर में आग इतनी फैल गई कि लपटें आसमान छूने लगी। सूचना पर शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से 11 दमकलें मौके पर पहुंची।
काफी समय से बंद थी फैक्ट्री
दरअसल बासनी औद्योगिक क्षेत्र की गली नंबर 11 में हैंडीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री पिछले काफी समय से बंद थी। लेकिन अंदर काफी मात्रा में सामान रखा हुआ था। रात करीब 11.30 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा हेडीक्राफ्ट का सामान इसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते आग पूरे परिसर में फैल गई।
टेक्सटाइल फैक्ट्री तक पहुंची आग
आसपास के लोगों ने इस अग्निकांड की सूचना पुलिस व अग्निशमन केंद्र को दी। इसके बाद बासनी और फिर शास्त्रीनगर से एक दर्जन दमकल मौके पर पहुंची। हालांकि आग इतनी जल्दी से फैली कि इससे पास की एक टेक्सटाइल फैक्ट्री भी चपेट में आ गई। हालांकि देर रात तक 1 दर्जन से अधिक दमकलों ने आग पर काबू पा लिया।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines