Rajasthan Crime News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक युवती ने एकतरफा प्यार में सेना के जवान पर एसिड फेंक दिया। जिसके कारण फौजी बुरी तरह झुलस गया है। उन्हें तुरंत झुलसी हालत में पहले झुंझुनूं ले जाया गया। वहां से जयपुर रेफर कर दिया गया। वारदात सूरजगढ़ थाना इलाके के भापरा गांव की बताई जा रही है। अभी मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। परिवार चुप है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मौके का मुआयना किया गया है। अभी परिवार की तरफ से शिकायत का इंतजार है। कुछ लोग मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ लोग मामले को एकतरफा प्यार का बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें:बस इतनी सी बात…पति ने गाउन पहनने से रोका, नाराज दुल्हन की एक कॉल ने ससुराल में करवा दिया बड़ा कांड
हमले में अरुण पुत्र गौरीशंकर बुरी तरह झुलस गए हैं। वे गांव में कुम्हारों का बास मोहल्ले में रहते हैं। सुबह साइकिलिंग करते हुए अरुण सूरजगढ़ से काजड़ा की ओर जा रहे थे। इस दौरान गांव की ही एक लड़की ने उनके ऊपर एसिड फेंक दिया। जिससे उनका चेहरा, दोनों हाथ, पैर और एक आंख बुरी तरह झुलस गए। हमले के बाद युवती फरार हो गई। अरुण की चीखें सुनकर पास दौड़ लगा रहे युवा भागकर आए। जिसके बाद उनके घर फोन कर मामले की जानकारी दी गई। हमले के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने भी जानकारी से इन्कार किया है।
रविवार को जॉइन करनी थी ड्यूटी
सबसे पहले परिजन अरुण को लेकर चिड़ावा के उप अस्पताल पहुंचे। वहां से अरुण को झुंझुनूं के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। यहां प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उन्हें आर्मी हॉस्पिटल जयपुर रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, अरुण हरियाणा के हिसार जिले के मिलिट्री स्टेशन में पोस्टेड बताए जा रहे हैं। जहां से 5 अगस्त को छुट्टी पर घर आए थे। ताऊ राजेंद्र के अनुसार अरुण 3 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। रविवार को उन्हें वापस ड्यूटी जॉइन करनी थी। अरुण के पिता का नाम वीरेंद्र हैं। जो सेना से सूबेदार रिटायर्ड हैं। अरुण की बहन NIT की स्टूडेंट हैं। वहीं, मां गृहिणी हैं।
यह भी पढ़ें:जिसकी आबरू पर हाथ डाला, उसने प्राइवेट पार्ट काट डाला, ठाणे की महिला ने दिखाई बहादुरी
यह भी पढ़ें:पहले जमीन पर पटका, फिर ब्लेड से काटा पति का प्राइवेट पार्ट; पत्नी ने सहेलियों संग इस घटना को दिया अंजाम
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines