के जे श्रीवत्सन, जयपुर: मानसरोवर थाना क्षेत्र के वंदे मातरम मार्ग स्थित वर्धमान सरोवर कॉलोनी में स्थित जैन मंदिर में शनिवार की रात को चोरों ने घुस कर दानपेटी से पैसे निकाल ले गए। चोरी की जानकारी रविवार को सबसे पहले मंदिर के सेवादार मोहन सिंह को लगी, जिसके बाद उन्होंने मंदिर ट्रस्टी गौतम जैन और सुनील सोगानी को वारदात की जानकारी दी।
इसके बाद स्थानीय निवासीयों को वारदात की जानकारी मिली तो सभी मंदिर पहुंच एकत्रत हुए। इसके बाद मंदिर व्यवस्था प्रबंधक सुनील सौगानी पहुंचे और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा साथ ही मानसरोवर पुलिस को वारदात की सूचना दी। कैमरे की फुटेज में साफ दिखा कि चोरों ने केसे वरदार को अंजाम दिया। जिसकी रिपोर्ट सुनील सौगानी द्वारा मानसरोवर थाने में दर्ज करवा एफआईआर दर्ज करवाई गई। मानसरोवर थाना प्रशासन ने हेड कंस्ट्रेबल बलराज को इसकी जांच सौपी है।
समाज मे भारी आक्रोश
जयपुर और आस-पास के जैन मंदिरों में बढ़ती चोरी की वारदातों से समाज मे भारी आक्रोश उतपन्न हो गया है। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा एकता संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने राजस्थान सरकार, गृह मंत्रालय सहित पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की। पिछले दिनों 4 नवम्बर को जगतपुरा के महल योजना स्थित जैन मंदिर में भी तीन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था।
वर्धमान सरोवर और महल योजना के जैन मंदिरों की वीडियो फुटेज देखने बाद साफ झलकता है कि दोनों वारदातें एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है, दोनों जगह के चोर समांतर कद-काठी वाले है और दोनों ही जगह सरिये का सहारा लिया गया है। किन्तु दस दिन बीत जाने के बावजूद कोई भी आरोपी पकड़ा नही किया गया है।
अगर प्रशासन सख्त होता और महल योजना की वारदात के बाद आरोपी की खोज बिन करते तो वर्धमान सरोवर की घटना नही घटती। जबकि यही चोरी की वारदात किसी मंत्री या अधिकारी के घर पर हो जाती तो अब तक प्रशासन पूरे शहर में नाकाबंदी लगा देते, जितने भी चोर है सबको हिरासत में लेकर जांच पड़ताल पूरी कर आरोपियों से चोरी का सामान भी जब्त कर लेते और चोरों को सज़ा भी दिलवा चुके होते।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
16 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines